छह महीने में दो हजार से अधिक बार पाकिस्तान ने किया संघर्षविराम का उल्लंघनः देवेंद्र आनंद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान लगातार संघर्षविराम का उल्लंघन कर आतिकयों को घुसपैठ कराने की नापाक कोशिशें कर रहा है। इसी क्रम में आज यानी कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना ने बारामुला जिले में उड़ी सेक्टर के कमल कोट में संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। सीमा पार से भारी गोलाबारी की गई। जिसका भारतीय सेना ने माकूल जवाब दिया।
इससे पहले कल यानी कि शुक्रवार को पाकिस्तानी सेना ने उड़ी सेक्टर में रिहायशी इलाकों को निशाना बनाकर भारी गोलाबारी की थी। इसमें एक महिला की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य नागरिक भी घायल हुए। वहीं भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा था।
सेना प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने कहा कि इस साल पाकिस्तानी सेना ने छह महीने में दो हजार से अधिक बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। जोकि साल 2018 की तुलना में काफी अधिक है। उन्होंने कहा कि साल 2019 में अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद से लगातार संघर्षविराम उल्लंघनों की संख्या में वृद्धि हुई है।
2020 figure for ceasefire violations is astonishing, in less than 6 months there have been more than 2000 violations. If we compare with past years, there weren't as many violations in the entire 2018: Defence Spokesperson Lt Col Devender Anand #Pakistan pic.twitter.com/eTWFYNOgbG
— ANI (@ANI) June 13, 2020