J&K: एलओसी पर सेना के सूबेदार बलिदान, पाकिस्तान से घुसपैठ की कोशिश हुई नाकाम
पाकिस्तान ने अखनूर में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। जवानों ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया है। वहीं सेना के एक सूबेदार बलिदान हो गया।
विस्तार
अखनूर के केरी बाट्टल में शुक्रवार रात सीमा पार से पाकिस्तान रेंजरों ने सीजफायर का उल्लंघन किया। गोलीबारी में सेना के एक जवान का बलिदान हो गया है। बताया जा रहा कि आतंकियों को घुसपैठ करवाने के उद्देश्य से सीमा पार से गोलीबारी की गई, जिसका भारतीय सेना ने मुंहतोड़ जवाब दिया है।
जानकारी मिली है कि 9 पंजाब के जेसीओ (सूबेदार) कुलदीप चंद 11 अप्रैल की रात को सुंदरबनी के केरी-बट्टल क्षेत्र में नियंत्रण रेखा पर घुसपैठ विरोधी अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। इसी दौरान वह गोलीबारी में घायल हो गए। घायल होने के बाद अस्पताल में इलाज चल रहा था। अब सूबेदार कुलदीप का बलिदान हो गया है।
यह भी कहा जा रहा है कि संदिग्ध गतिविधियों को देखते हुए भारतीय सुरक्षाबलों ने गोलीबारी की है। वहां आतंकियों के छिपे होने की आशंका है। वहीं, पुंछ में फ्लैग मीटिंग के दूसरे ही दिन देर रात सीमा पार से की गई। भारतीय सेना के जवान पाकिस्तानी सेना को मुंहतोड़ जवाब दो रहे हैं।
One JCO lost his life at LoC in Akhnoor Sector. Infiltration bid foiled by Indian Army: India Army officials.
— ANI (@ANI) April 12, 2025
मुठभेड़ में सेना के जेसीओ का बलिदान
सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि अखनूर सेक्टर में एलओसी पर आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में सेना के एक जूनियर कमीशंड अधिकारी का बलिदान हो गया है।लेकिन उनकी घुसपैठ की कोशिश नाकाम हो गई है।
अधिकारियों ने बताया कि सतर्क सेना के जवानों ने शुक्रवार देर रात केरी भट्टल इलाके में जंगल में एक नाले के पास भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों के एक समूह की गतिविधि देखी। जिसके बाद भीषण गोलीबारी हुई जो काफी देर तक जारी रही।
आगे बताया कि मुठभेड़ में एक जेसीओ घायल हो गया और बाद में उनका बलिदान हो गया। उन्होंने बताया कि पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। अतिरिक्त बल तैनात है। तलाशी अभियान जारी था। वहीं दूसरी तरफ इसी इलाके में 11 फरवरी को आतंकवादियों ने एक आईईडी विस्फोट किए जाने से एक कैप्टन समेत दो सैन्यकर्मियों का बलिदान हो गया था और एक अन्य घायल हो गया था।
ये भी पढ़ें: Jammu and Kashmir: रामनगर के मार्टा गांव में सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी, जंगल में छिपे हैं दो-तीन आतंकी
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.