{"_id":"5eed8d158ebc3e42c62396fc","slug":"pakistan-sent-drone-to-rathua-village-of-hiranagar-sector-to-reiki-indian-troops","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान ने जवानों की रेकी करने के लिए भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया, हथियार-गोलाबारूद बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान ने जवानों की रेकी करने के लिए भेजा ड्रोन, बीएसएफ ने मार गिराया, हथियार-गोलाबारूद बरामद
Sat, 20 Jun 2020 09:44 AM IST
प्रशांत कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
पाकिस्तानी ड्रोन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान अपनी घिनौनी साजिशों से बाज नहीं आ रहा है। भारतीय सीमा में रेकी करने के मकसद से भेजे गए पाकिस्तानी ड्रोन को बीएसएफ ने मार गिराया है।
विज्ञापन
हीरानगर सेक्टर के रठुआ गांव में सुबह पांच बजे के करीब इसे जवानों के द्वारा देखा गया। इसके बाद मुस्तैद जवानों ने इसे मार गिराया। आतंकियों को घुसपैठ करवाने से लेकर बीएसएफ की तैनाती पर नजर रखने के लिए इसके इस्तेमाल की आशंका है। इस ड्रोन से एक राइफल, दो मैगजीन, साठ कारतूस, सात ग्रेनेड और चीन निर्मित चार बैट्री बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
यह भी पढ़ेंः चीन के मंसूबों का इन तस्वीरों से हुआ खुलासा, निपटने के लिए भारत भी तैयार
बता दें कि पाकिस्तान लगातार आतंकियों को घुसपैठ कराने की साजिशें रच रहा है। इसी क्रम में वह आए दिन संघर्षविराम करता है। शुक्रवार को भी पाकिस्तान ने अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान 25 चिनाब रेंजर्स ने करीब तीन बजे संघर्षविराम का उल्लंघन करते हुए चक सम्मन से गुरनाम पोस्ट को निशाना बनाया था। सेना ने भी मोर्चा संभालते हुए पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब दिया।