फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pakistan's security agencies working together with hafiz saeed

ISI के साथ मिलकर साजिश रच रहा है हाफिज सईद

Fri, 27 Nov 2015 11:32 AM IST
Updated Fri, 27 Nov 2015 11:32 AM IST
विज्ञापन
pakistan's security agencies working together with hafiz saeed

लश्कर ए तैयबा और जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद लगातार सीमा से सटे आतंकी कैंपों के दौरे कर आतंकियों को भारत पर हमले करने के लिए भड़का रहा है। बीएसएफ के आईजी राकेश शर्मा ने दावा किया कि सुरक्षा एजेंसियों के पास इसके पुख्ता इनपुट हैं।

विज्ञापन


आईजी शर्मा ने कहा कि 26/11 का मास्टर माइंड हाफिज सईद पाकिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रहा है। शर्मा ने कहा कि ऐसे इनपुट हैं कि हाफिज का मुख्य केंद्र बिंदु सियालकोट के आसपास है।
विज्ञापन


आईजी राकेश शर्मा वीरवार को पत्रकार वार्ता के दौरान सवालों का जवाब दे रहे थे। सीमा पार आतंकी ढांचा बढ़ने संबंधी सवाल के जवाब में आईजी राकेश कुमार शर्मा ने माना कि इसमें बढ़ोतरी हुई है। शर्मा ने कहा कि हाफिज सईद खुद सियालकोट और कुछ अन्य इलाकों में स्थित आतंकी प्रशिक्षण केंद्रों में जाकर भड़काऊ भाषण देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आतंकियों के साथ आईएस के मिलने के कोई इनपुट नहीं

pakistan's security agencies working together with hafiz saeed

आतंकी संगठन आईएस के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में आईजी शर्मा ने कहा कि सीमा पार आतंकियों के साथ आईएस के मिलने के कोई इनपुट नहीं है। हालांकि, पूरा विश्व आईएस को लेकर चिंतित है तो बीएसएफ ने सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कदम पहले ही उठा रखे हैं।

टंगधार में सैन्य शिविर में हुए फिदायीन हमले को लेकर सभी सुरक्षा बलों को सतर्कता बरतने के निर्देश मिले हैं। बीएसएफ ने भी अपने कैंपों में सतर्कता बढ़ा दी है। सीमा पर स्मार्ट फेंसिंग के संबंध में कहा कि अभी ट्रायल चल रहा है। सफल होने के बाद उसे सीमा पर लगाने की कवायद शुरू होगी।

पाक सेना के साथ हाफिज के संबंधों पर उन्होंने कहा कि यदि कोई आतंकी संगठन का मुखिया खुलेआम सीमा पर आकर आतंकियों को प्रोत्साहित कर रहा है तो उससे स्पष्ट है कि सेना और उसके मजबूत संबंध हैं। यदि वह वास्तव में सीमा पर शांति बनाए रखना चाहते हैं तो उन्हें हाफिज की गतिविधियों पर रोक लगानी चाहिए।

कश्मीर को विवादित स्थल दिखाने का कोशिश कर रहा है पाक

pakistan's security agencies working together with hafiz saeed

उन्होंने कहा कि सीमा पर इस साल सबसे ज्यादा 45 बार सीजफायर का उल्लंघन हुआ। कहा कि बीएसएफ ने पाक रेंजरों को स्पष्ट कहा है कि यदि सीमा पार से गोलाबारी हुई तो जोरदार जवाब दिया जाएगा। कुछ मामलों में हमने जवाब दिया, जिसका असर दिखा है।

लाइन आफ कंट्रोल पर बर्फबारी के बाद आतंकियों का रुख अंतरराष्ट्रीय सीमा की ओर बढ़ जाने के संबंध में पूछे गए सवाल पर आईजी ने कहा कि इसे लेकर पहले ही आवश्यक कदम उठा लिए गए हैं। सीमा पर सुरक्षाकर्मियों की संख्या में इजाफा करने के साथ पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है।

पाक की ओर से लगातार सीजफायर का उल्लंघन करने का कारण पूछे जाने पर आईजी ने कहा कि पाक का मुख्य उद्देश्य विश्व भर में जम्मू-कश्मीर को विवादित स्थल दिखाने का कोशिश होता है। इसके अलावा वह आतंकियों की घुसपैठ करवाना चाहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed