{"_id":"57affac54f1c1bc530ee4bc6","slug":"pakistan-resorts-to-unprovoked-firing-in-poonch","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बौखलाए पाक ने सीमा पर की फाय़रिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले बौखलाए पाक ने सीमा पर की फाय़रिंग
ब्यूरो, अमर उजाला/पुंछ
Updated Sun, 14 Aug 2016 02:57 PM IST
विज्ञापन
सीमा पर गश्त करते सेना के जवान
- फोटो : File Photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार महीने तक शांत रहने के बाद पाकिस्तानी सेना ने आज नियंत्रण रेखा पर एक बार फिर संघषर्विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में दो जगहों पर गोलीबारी की और मोर्टार दागे। भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की और अंतिम खबर मिलने तक गोलीबारी जारी थी ।
विज्ञापन
रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने यहां कहा, 'पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में संघषर्विराम का अकारण उल्लंघन किया।' उन्होंने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने पुंछ सेक्टर में तड़के तीन बजे छोटे एवं स्वचालित हथियारों से गोलीबारी की तथा भारी मोर्टार दागे। प्रवक्ता ने कहा, 'हमारे सैनिक समुचित जवाब दे रहे हैं और अंतिम खबर मिलने तक हमारे सैनिकों को कोई नुकसान नहीं हुआ। गोलीबारी अब भी जारी है ।
विज्ञापन
आज पाकिस्तान की ओर से चार महीने बाद संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया है। आपको बताते चलें कि पिछले साल 10 अप्रैल को इसी जगह पर पाकिस्तान की से संघषर्विराम का उल्लंघन किया गया था। पाकिस्तान ने 18 सितंबर 2015 को पुंछ के बालाकोट सेक्टर में संघषर्विराम का उल्लंघन किया था।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि पिछले साल पाकिस्तान की ओर से की गई 405 बार फायरिंग की गई थी। जिसमें 16 लोगों की जान चली गई थी और लगभग 71 लोग गंभीर रुप से घायल हुए थे। पाकिस्तान की ओर से 253 बार इंटरनेशनल बार्डर पर और 152 बार एलओसी पर संघषर्विराम का उल्लंघन का किया गया था। जिसके चलते 8000 से अधिक लोग प्रभावित हुए थे।