पाक को हिमाकत का मिल रहा करारा जवाब: निर्मल सिंह
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा मुख्यालय में विलय दिवस पर बुधवार को आयोजित कार्यक्रम और पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कुछ इस तरीके से अपनी बात रखी।
उपमुख्यमंत्री डा. निर्मल सिंह ने महाराजा हरि सिंह ने भारत के साथ रियासत का पूर्ण विलय किया। इसमें किसी प्रकार की शंका की कोई गुंजाइश नहीं है। जम्मू कश्मीर भारत का अटूट हिस्सा है और रहेगा। शिमला समझौते में पाकिस्तान ने कश्मीर मसले को आपसी बातचीत से हल करने पर सहमति जताई हुई है।
मसला पीओके और गिलगित और बाल्टीस्तान को भारत में मिलाने का
उन्होंने कहा कि भारत के लिए मसला जम्मू-कश्मीर नहीं, बल्कि 1994 के संसद में पारित प्रस्ताव के तहत पीओजेके और गिलगित और बाल्टीस्तान को भारतीय गणराज्य में मिलाने का है। मोदी सरकार इस दिशा में काम कर रही है।
उन्होंने कहा पाकिस्तान के युद्ध विराम उल्लंघन की वजह से सीमावर्ती इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजने का क्रम जारी है। बंकरों का निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने भाजपा के कुछ केंद्रीय नेताओं सहित कश्मीर में अलगाववादी नेताओं से मिले सिविल सोसायटी के शिष्टमंडल को पार्टी का नहीं, बल्कि व्यक्तिगत दौरा बताया।
उन्होंने रियासत के मुख्यमंत्री रहे उमर अब्दुल्ला के विलय पर सवाल उठाने के बयानों की कड़ी आलोचना की और कहा कि कुछ लोगों को इतिहास व विधि की जानकारी तक नहीं है।