{"_id":"5f4cd629fd4fca645a457b56","slug":"pakistan-army-engaged-engineering-wing-to-dig-tunnel-on-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासाः पाकिस्तानी सेना ने सरहद पर सुरंग खोदने में लगाया इंजीनियरिंग विंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासाः पाकिस्तानी सेना ने सरहद पर सुरंग खोदने में लगाया इंजीनियरिंग विंग
Mon, 31 Aug 2020 04:21 PM IST
प्रशांत कुमार
प्रीत चौधरी, जम्मू
प्रीत चौधरी, जम्मू
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Mon, 31 Aug 2020 04:21 PM IST
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान सीमा पर मिली सुरंग
- फोटो : सोशल मीडिया
जमीन के 25 फीट नीचे से लंबी सुरंग खोदने में पाकिस्तानी सेना ने अपने इंजीनियर विंग को लगा दिया है। यह विंग सुरंग खोदने के लिए पहले ऊंचा टीला चिह्नित करती है फिर किसी पेड़ अथवा किसी अन्य वस्तु की सीध में ऐसे स्थान पर सुरंग खोदती है, जिसमें पानी आने की संभावना नहीं रहती।
विज्ञापन
सांबा सेक्टर के बैनगलाड़ क्षेत्र में व्हेलबैक बीओपी के पास जो सुरंग मिली है वहां भी ऐसा ही ऊंचा टीला है। इस बार सीमा पार से भारतीय सीमा के 170 मीटर अंदर तक सुरंग मिली है। इससे पूर्व चचवाल गांव में भारतीय सीमा के 500 मीटर अंदर तक सुरंग को खोदा गया था।
विज्ञापन
खुफिया एजेंसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जमीन के 25 फीट नीचे से सैकड़ों मीटर लंबी सुरंग को खोदने के लिए बारीकी से सर्वे करना जरूरी होता है। इसके अलावा सुरंग खोदने में तकनीकी रूप से दक्ष लोगाें को लगाए बिना यह काम सिरे नहीं चढ़ सकता। अंतरराष्ट्रीय सीमा पर यह सातवीं सुरंग मिली है।
विज्ञापन
रक्षा सूत्रों के मुताबिक सीमा पार से सुरंग खोदने में तकनीकी विंग को टास्क दिया जा रहा है। पेशेवर लोग इसका सर्वे करने के बाद खाका तैयार करते हैं जिसके बाद सुरंग को पाकिस्तानी रेंजरों की मदद से खोदने का काम चलाया जाता है। शनिवार को बीएसएफ के आईजी एनएस जमवाल भी कह चुके हैं कि ऐसी सुरंग को तकनीकी रूप से दक्ष लोगाें की मदद के बिना खोदना संभव नहीं है।