फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Pakistan again violated ceasefire and opened fire in Poonch sector

Jammu Kashmir: पाकिस्तान ने फिर सीजफायर तोड़ा, पुंछ सेक्टर में गोलीबारी; जवानों ने दिया जवाब

Mon, 07 Apr 2025 10:27 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 07 Apr 2025 10:27 AM IST
सार

जम्मू कश्मीर के पुंछ सेक्टर में एक बार फिर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। गोलीबारी होने के बाद भारतीय सुरक्षा बलों ने भी जवाब दिया। 

विज्ञापन
Pakistan again violated ceasefire and opened fire in Poonch sector
मोर्चा संभाले जवान। संवाद - फोटो : kathua

विस्तार

जम्मू कश्मीर के पुंछ में नियंत्रण रेखा पर संघर्ष विराम का उल्लंघन हुआ है। बीती रात पुंछ के दिगवार इलाके में संघर्ष विराम का उल्लंघन होने की खबर मिली है। सीजफायर का जवानों ने जवाब दिया। इलाके में तलाशी अभियान चल रहा है।

विज्ञापन


क्या होता है सीजफायर?
सीजफायर को युद्धविराम भी कहा जाता है। ये किसी भी युद्ध को स्थाई या अस्थाई तौर पर रोकने का एक जरिया है। इसके तहत दोनों पक्ष सीमा पर किसी भी तरह की आक्रामक कार्रवाई नहीं करने का वादा करते हैं। इसे दोनों देशों को बीच हुई औपचारिक संधि माना जा सकता है। हालांकि, सीजफायर के लिए औपचारिक संधि जरूरी नहीं है। कई बार दोनों देश आपसी सहमति से भी यह फैसला ले लेते हैं। अगर इस समझौते के बाद भी कोई एक पक्ष सीमा पर आक्रमक कार्रवाई करता है तो उसे सीजफायर का उल्लंघन कहा जाता है।
विज्ञापन


भारत-पाक में कब शुरू हुआ सीजफायर?
आजादी के बाद साल 1947 में भारत और पाकिस्तान में कश्मीर के लिए युद्ध हुआ। इसे शांत कराने के लिए संयुक्त राष्ट्र को बीच में आना पड़ा था। इसके चलते साल 1949 में भारत और पाकिस्तान ने आपसी सहमति से जम्मू-कश्मीर पर एक सीजफायर लाइन स्थापित की। इसके बाद संयुक्त राष्ट्र ने एक पत्र जारी किया जिसमें लिखा था कि ये सीजफायर भारत और पाकिस्तान के बीच दुश्मनी दूर करने का प्रतीक है। इसके बाद दोनों देशों के सैन्य प्रमुखों के बीच बैठक हुई, जिसमें सीजफायर लाइन पर सहमती जताई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Amit Shah Jammu Visit : सियासी तनातनी के बीच गृहमंत्री शाह जम्मू में, कहा- आतंकवाद को कुचलने की रणनीति तैयार


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed