{"_id":"5f8b3a028ebc3e9b9575d9fb","slug":"pakistan-again-fires-in-residential-areas-on-ib","type":"story","status":"publish","title_hn":"जम्मू-कश्मीरः आईबी पर पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में फिर की गोलाबारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जम्मू-कश्मीरः आईबी पर पाकिस्तान ने रिहायशी इलाकों में फिर की गोलाबारी
Sun, 18 Oct 2020 12:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
अमर उजाला नेटवर्क, हीरानगर
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 18 Oct 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
International Border
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय सीमा (आईबी) पर पाकिस्तानी सैनिकों ने शुक्रवार रात को भी साढ़े नौ बजे से लेकर शनिवार तड़के पांच बजे तक पप्पू चक और जगुवाल पोस्ट से साढे़ सात घंटे लगातार भारतीय इलाकों में गोलाबारी की। बीएसएफ की मनियारी पोस्ट को निशाना बनाने के साथ रिहायशी इलाके में भी गोले बरसाए।
विज्ञापन
गोलीबारी में मनियारी गांव में नाई का काम करने वाले दरबारी लाल के खोखे को गोलियां लगने से काफी नुकसान पहुंचा है। बीएसएफ के जवानों ने भी पाकिस्तान की इस नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया।
विज्ञापन
पाकिस्तान आईबी पर लगातार गोलाबारी कर यहां चल रहे सुरक्षा बांध के काम को बाधित करने के साथ ही रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है। वीरवार रात को की गई गोलाबारी में मनियारी गांव का एक व्यक्ति घायल हो गया है, जिसे जीएमसी कठुआ में भर्ती करवाया गया है। अब उसकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन