फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak voilates ceasefire along ib

पाकिस्तानी रेंजर्स ने साढ़े दस घंटे तक दागे गोले

Tue, 07 Jul 2015 01:06 AM IST
Updated Tue, 07 Jul 2015 01:06 AM IST
विज्ञापन
 pak voilates ceasefire along ib

अरनिया सेक्टर में पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा रविवार शाम से शुरू गोलाबारी सोमवार सुबह छह बजे तक जारी रही। गोलाबारी में एक मवेशी की मौत हो गई। वहीं कुछ मकानों की दीवारों में सुराख बन गए हैं। कुछ घरों के शीशे टूट गए।

विज्ञापन


सीमा पार से छोटे एवं बड़े हथियारों से रात भर की गई गोलाबारी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। सीमावर्ती इलाकों के किसान अपने घरों को छोड़ सुरक्षित स्थानों पर चले गए हैं। बीएसएफ अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तानी रेंजरों द्वारा बीएसएफ की तीन चौकियों को निशाना बनाकर गोलाबारी की गई।
विज्ञापन


रेंजरों ने अरनिया सेक्टर में रविवार शाम करीब 7:25 मिनट पर गोलाबारी शुरू की थी, जो आधी रात के बाद तक लगातार जारी रही। रात करीब 2:30 बजे जब बारिश शुरू हुई तो आधे घंटे के लिए सरहद पर खामोशी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रिहाइशी इलाकों में गोले दाग रहे रेंजर

 pak voilates ceasefire along ib

इसके बाद फिर भयंकर गोलाबारी शुरू हो गई, जो सुबह छह बजे तक जारी रही। इस बीच, रेंजरों ने रिहाइशी क्षेत्रों को भी निशाना बनाना शुरू कर दिया। सीमा पार से 81 एमएम के मोर्टार दागे जाने से कुछ घरों की दीवारों में सुराख बन गए, तो कुछ की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

सीमावर्ती गांव जब्बोआल में  गोलाबारी की चपेट में आने से एक गाय की मौत हो गई। यह हादसा सुबह करीब सवा तीन बजे हुआ। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार करीब साढ़े दस घंटे तक चली गोलाबारी में पाक की ओर से 12-14 मोर्टार शेल दागे गए। इस दौरान बीएसएफ की ओर से भी जवाबी कार्रवाई की गई।

तब सीमा पार से गोलाबारी बंद हुई। पाकिस्तानी रेंजरों ने छोटे हथियारों से कई राउंड फायर किए। बीते 24 घंटे में पाक की ओर से चार बार सीजफायर का उल्लंघन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed