फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak rangers making new bunkers on border

नियंत्रण रेखा के पार नए बंकरों को तैयार कर रही पाक सेना

Sat, 24 Sep 2016 09:27 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Sat, 24 Sep 2016 09:27 PM IST
विज्ञापन
pak rangers making new bunkers on border
भारत-पाक सीमा - फोटो : File Photo
पाकिस्तानी सेना ने पिछले कुछ दिनों से नियंत्रण रेखा पर अपनी गतिविधियों में तेजी ला दी है। सूत्रों की माने तो जिले में नियंत्रण रेखा के पार पाक सेना की हलचल काफी बढ़ गई है। एक तरफ जहां पाक सेना ने नियंत्रण रेखा पर अपनी चौकियों में सैनिकों की संख्या बढ़ाने के साथ ही बड़ी मात्रा में हथियार जमा करने शुरू कर दिए हैं। 
विज्ञापन


पाक सेना ने जिले के सावजियां सेक्टर में अपने बंकर बनाने के काम में काफी तेजी ला दी है। जिसके लिए सावजियां क्षेत्र में पाक सेना कोबरा वन पोस्ट के आसपास हर दिन तीन चार सौ खच्चरों पर सीमेंट और रेत की बजरी पहुंचाने का काम कर रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

ढाई-तीन सौ मजदूरों को काम पर लगाया

pak rangers making new bunkers on border
भारत-पाक सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ - फोटो : PTI
इस क्षेत्र में ढाई-तीन सौ लोगों को बतौर मजदूर काम पर लगाया गया है। जो दिन रात बंकरों के निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। कोबरा वन की तरह की क्षेत्र की अन्य अग्रिम चौकियों पर भी पाक सेना इस प्रकार की तैयारियों में जुटी हुई है।

सूत्रों का यह भी कहना है कि पाक सेना पहाड़ की चोटी पर स्थित अपनी अग्रिम चौकियों में ड्रिलिंग करके कंकरीट के डबल स्टोरी बंकर बना रही है। उधर सावजियां में नियंत्रण रेखा के निकट बसे कुछ ग्रामीणों का कहना है कि उस पार दिन-रात पाक सेना की चौकियों के आसपास सुराख करने की मशीनें चलाई जाने की आवाजें सुनाई दे रही है। 
विज्ञापन

भारतीय सीमा पर सेना और बीएसएफ मुस्तैद

pak rangers making new bunkers on border
भारत-पाक सीमा पर मुस्तैद बीएसएफ - फोटो : PTI
साथ ही उस पार सेना की काफी हलचल दिखाई और सुनाई दे रही है। ग्रामीणों का कहना है कि न जाने कब पाकिस्तान की तरफ से गोले बरसने लगें।

वहीं ग्रामीणों में पाकिस्तान को लेकर गुस्सा भी है। उनका कहना है कि इस बार हिंदुस्तान को चाहिए कि वह पाकिस्तान को सबक सिखाए ताकि हम मारे भी जाएं तो गम नहीं कम से कम आने वाली नस्लें तो सलामत रहेंगी।

गौरतलब है कि पिछले दिनों पाकिस्तान में एफ-16 विमानों से सैन्य अभ्यास की बातें भी सामने आ चुकी हैं । सीमा पर बढ़ती घुसपैठ और उड़ी में हुए आतंकी हमले के कारण बीएसएफ और सेना के जवानों ने एलओसी पर चौकसी बढ़ा दी है । 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed