फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   pak rangers handed over the body of lady found in pakistan

पाक में बनी बेटे की कब्र, भारत आई मां की लाश

Sun, 24 May 2015 11:19 AM IST
Updated Sun, 24 May 2015 11:19 AM IST
विज्ञापन
pak rangers handed over the body of lady found in pakistan

तीन सप्ताह पहले अखनूर में मासूम बेटे को साथ लेकर चिनाब दरिया में कूदने वाली महिला और उसके बेटे के शव पाकिस्तान में बरामद कर लिए गए। शनिवार रात सवा नौ बजे पाकिस्तानी रेंजरों ने आरएस पुरा सेक्टर की आक्ट्राय पोस्ट पर मृतका के घरवालों की मौजूदगी में दोनों के शव भारतीय सुरक्षा बलों को सौंप दिए।

विज्ञापन


इससे पहले सुबह से ही दोनों तरफ से बातचीत चल रही थी। पहले शाम सात बजे शव सौंपे जाने थे, लेकिन कानूनी औपचारिकताओं के बाद शव सवा रात नौ बजे सौंपे गए। पारिवारिक कलह के चलते राजोरी जिले के नौशेरा कलसियां की रहने वाली अनीता देवी ने तीन साल के मासूम बेटे आर्यन के साथ अखनूर में नए पुल से चिनाब में छलांग लगा दी थी।
विज्ञापन


घटनास्थल से पुलिस को महिला का पहचान पत्र और मोबाइल मिला था। यहीं से महिला की पहचान की गई। इसके बाद सेना के गोताखोरों और स्थानीय तैराकों ने कई दिन तक तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चला।

विज्ञापन
विज्ञापन

पाकिस्तान ने भी की मदद

pak rangers handed over the body of lady found in pakistan

भारतीय सुरक्षा बलों ने पाकिस्तानी रेंजरों को भी इस संबंध में बता दिया था कि उनके क्षेत्र में शव मिलने पर सूचित कर दिया जाए। महिला के पति को हिरासत में लेकर पुलिस ने पूछताछ भी की थी। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक पाकिस्तान के सियालकोट क्षेत्र में चिनाब दरिया से महिला और उसके बच्चे के शव बरामद हुए।

दोनों शव सियालकोट अस्पताल में रखे गए। मृतका के रिश्तेदार सियालकोट में रहते हैं। महिला के कपड़ों और अन्य पहलुओं के आधार पर उन्होंने उसकी पहचान की। उन्होंने जम्मू में मृतका के परिवार वालों को भी इस बारे में सूचित किया। बताया जा रहा है कि महिला के परिवार को शव सौंपे जाने को लेकर भारतीय सुरक्षा बलों और पाकिस्तानी रेंजरों की दो दिन से बैठक हो रही थी।

डीएसपी नरेश सिंह ने बताया कि जरूरी औपचारिकताओं और पुष्टि के बाद शनिवार की रात सवा नौ बजे आक्ट्राय पोस्ट पर पाकिस्तान की ओर से दोनों शव सौंप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed