फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   pak making shelling with help of google maps

गूगल मैप से जानकारी लेकर गोले दाग रहा है पाक

Fri, 28 Oct 2016 02:56 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Fri, 28 Oct 2016 02:56 PM IST
विज्ञापन
pak making shelling with help of google maps
Google Maps

पाकिस्तानी रेंजर सीमा पर गूगल मैप से जानकारी लेकर सरहदी गांवों को निशाना बना रहे हैं। पाक रेंजरों के पास सरहदी गांव की पूरी जानकारी है। इसलिए वे बदल-बदल कर अलग-अलग सेक्टरों के गांवों में रिहायशी इलाकों में गोले दाग रहे हैं। यही एक सबसे बड़ी वजह है कि वे गांव भी गोलाबारी से प्रभावित हो रहे हैं, जहां अब तक गोले नहीं गिरे थे। 

विज्ञापन


खुफिया सूत्रों का कहना है कि पाक रेंजर गूगल से भारतीय मैप लेकर गांव का नाम देख रहे हैं। इन गांवों में पाक रेंजर अपनी पोस्टों से दिशा तय कर रहे हैं। गांव की सरहद से दूरी तक देखी जा रही है। दूरी के हिसाब से मोर्टार के मार करने की दूरी तय की जा रही है।
विज्ञापन


इसके बाद ही गोले दागे जा रहे हैं। सूत्रों का यह भी कहना है कि पाक रेंजर सरहद पर भारतीय सीमा के इस तरफ ओवरग्राउंड वर्करों से सीमांत गांव की जानकारी ले रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दो दर्जन सीमावर्ती गांवों के लोगों ने पहली बार देखे गोले

pak making shelling with help of google maps
दो दर्जन गांव में पहली बार पाक गोले गिरे - फोटो : Amar Ujala
यहीं कारण है, सीमा से सटे करीब दो दर्जन गांव में पहली बार पाक गोले गिरे हैं। दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां रहने वाले ग्रामीणों ने पहली बार गोले देखे हैं। अब तक ये लोग सरहद पर होने वाली गोलाबारी की आवाज सुनते आए हैं, जिससे बेखौफ होकर अपने कामकाज में लगे रहते थे, लेकिन अब आंखों के सामने गोले देखकर दहशत की जिंदगी जीने को मजबूर हो गए हैं। 

कानाचक से लेकर अरनिया तक दर्जनों गांव ऐसे हैं, जहां पहली बार पाक की ओर से गोले दागे गए हैं। इन गांव में गजनसू, गोपड़ बस्ती, सुचेतगढ़, घरानी, विधिपुर, रायपुर बस्ती आदि शामिल हैं। इन गांव में अब तक कभी गोले नहीं गिरे, लेकिन इस बार होने वाली गोलाबारी ने इन गांव के ग्रामीणों में दहशत फैला दी है। 

आरएस पुरा सेक्टर में चालीस गांव खाली

pak making shelling with help of google maps
ceasefire - फोटो : Amar Ujala
पाकिस्तानी गोलाबारी से दहशतजदा ग्रामीण अब तेजी से विस्थापन कर रहे हैं। आरएस पुरा सेक्टर के लगभग चालीस गांव खाली हैं। ऐसे में वही लोग घायल हो रहे हैं तो मवेशियों की देखभाल करने के लिए गांव में रुक रहे हैं।

अगर गांवों में ग्रामीणों की संख्या अधिक तो घायलों का आंकड़ा निश्चित अधिक होता। दरअसल, पाकिस्तान अब फायरिंग के रेंज में बढ़ाकर 120 एमएम के गोले दाग रहा है। पाक की इस गोलाबारी में कई सीमांत इलाकों में मवेशियों की मौत हो चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed