{"_id":"655a725e30005e03500e6150","slug":"painting-exhibition-jammu-news-c-10-jmu1037-245915-2023-11-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: पेंटिंग प्रदर्शनी में जनजातीय जीवन और संस्कृति का प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: पेंटिंग प्रदर्शनी में जनजातीय जीवन और संस्कृति का प्रदर्शन
विज्ञापन
डीसी जम्मू ने किया पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपायुक्त सचिन कुमार वैश्य ने जम्मू और कश्मीर में आदिवासी समूहों के जीवन और संस्कृति को प्रदर्शित करने वाली पेंटिंग प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। कला केंद्र में मास्टर संसार चंद गैलरी में आयोजित प्रदर्शनी का आयोजन जनजातीय कार्य विभाग द्वारा किया गया। यह जनजातीय गौरव सप्ताह समारोह का हिस्सा है। कार्यक्रम में गणमान्य व्यक्तियों, कलाकारों और आदिवासी समुदाय के सदस्यों ने भाग लिया।
वैश्य ने अनुसूचित जनजाति समूहों के विविध जातीय सांस्कृतिक लोकाचार को प्रोजेक्ट और संरक्षित करने की आवश्यकता पर ध्यान केंद्रित किया। साथ ही आदिवासी समुदायों के महत्व पर प्रकाश डाला। विभिन्न जिलों में अनुभव से प्रेरणा लेते हुए वैश्य ने स्वदेशी जनजातियों के बीच महान सांस्कृतिक समृद्धि को ध्यान में रखते हुए उनके उल्लेखनीय कार्यों के लिए प्रतिभागियों की सराहना की।
जनजातीय कार्य विभाग के निदेशक मुशीर अहमद मिर्जा ने विश्वास व्यक्त किया कि जनजातीय संस्कृति की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए ऐसे रचनात्मक प्रयास महत्वपूर्ण हैं। उपनिदेशक डॉ. अब्दुल खबीर ने कहा कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय जीवन और संस्कृति में निहित रचनात्मकता को प्रदर्शित करना है। प्रदर्शनी में कुल 20 चित्र प्रदर्शित किए गए।