{"_id":"680b0c19923d014a090a8f01","slug":"pahalgam-attack-two-unauthorized-pony-service-operators-arrested-on-shri-mata-vaishno-devi-route-2025-04-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Jammu: 'मैं पूरन सिंह...', जांच में निकला मनीर, वैष्णो देवी रूट पर पकड़े गए फर्जी दस्तावेजों संग दो घोड़ा चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: 'मैं पूरन सिंह...', जांच में निकला मनीर, वैष्णो देवी रूट पर पकड़े गए फर्जी दस्तावेजों संग दो घोड़ा चालक
Fri, 25 Apr 2025 09:44 AM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
Published by: शाहरुख खान
Updated Fri, 25 Apr 2025 09:44 AM IST
विज्ञापन
पकड़े गए दो घोड़ा चालक
- फोटो : X @ANI
धर्मनगरी से श्री माता वैष्णो देवी मार्ग पर पोनी सेवा प्रदाताओं के रूप में धोखाधड़ी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार कर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज की हैं।
श्री गीता माता मंदिर स्नान घाट-2 के पास गश्त के दौरान पूरन सिंह होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति को रोका गया। उससे उसका अधिकृत पोनी सेवा कार्ड दिखाने को कहा गया। सत्यापन करने पर कार्ड पर लगी तस्वीर व्यक्ति से मेल नहीं खाई।
आधार कार्ड से उसकी असली पहचान मनीर हुसैन निवासी झंडी तहसील ठाकराकोट, जिला रियासी के रूप में सामने आई। यह व्यक्ति एसएमवीडी ट्रैक पर अवैध रूप से किसी और के अधिकृत कार्ड का दुरुपयोग करता पाया गया। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
बाण गंगा पुल के पास एक अन्य घटना में साहिल खान निवासी कोटली अखनूर, जिला जम्मू को बिना वैध कार्ड के पोनी चलाते हुए पकड़ा गया। पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसके नाम पर कोई पंजीकृत पोनी कार्ड नहीं है। उसने एसडीएम के आदेश का उल्लंघन किया। थाना कटड़ा में उसके खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है।

आरोपी एसडीएम के आदेशों का उल्लंघन कर रहा था और अवैध रूप से काम कर रहा था। दोनों एफआईआर में आगे की जांच चल रही है।