फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Padma Awards Three personalities of Jammu and Kashmir honored with Padma Shri title, Lt Governor and others congratulated

Padma Awards: जम्मू-कश्मीर की तीन विभूतियां पद्मश्री उपाधि से सम्मानित, उपराज्यपाल समेत अन्य ने दी बधाई

Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 09 Nov 2021 12:36 AM IST
सार

जम्मू-कश्मीर की तीन विभूतियों को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री की उपाधि से नवाजा। इनमें उधमपुर के साहित्यकार प्रो. शिव दत्त निर्मोही, पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग व दिव्यांग जावेद टाक शामिल हैं। 
 

विज्ञापन
Padma Awards Three personalities of Jammu and Kashmir honored with Padma Shri title, Lt Governor and others congratulated
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्श्री पुरस्कार लेते प्रो. शिव दत्त निर्मोही। - फोटो : संवाद

विस्तार

जम्मू-कश्मीर की तीन विभूतियों को सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री की उपाधि से नवाजा। इनमें साहित्यकार व शिक्षाविद् प्रो. शिव निर्मोही, लोक मामलों से जुड़े क्षेत्र में कार्य करने के लिए पूर्व उपमुख्यमंत्री मुजफ्फर बेग व सामाजिक क्षेत्र में कार्य करने के लिए जावेद अहमद टाक को सम्मानित किया गया।  प्रो. शिव दत्त निर्मोही को जम्मू संभाग की परंपराओं, संस्कृतियों, इतिहास, संस्कृति तथा हेरिटेज पर हिंदी व डोगरी भाषा में काम करने के लिए सम्मान मिला है। इन्होंने प्राइमरी से लेकर विश्वविद्यालय तक विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की है और वह अभी भी साहित्य के क्षेत्र में योगदान कर रहे हैं।

विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य के लिए उनको राज्य पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। उन्होंने विशेष तौर पर डुग्गर संस्कृति को प्रकाश में लाने के लिए साहित्य लिखा है। उनके साहित्य को पूरे देश में पढ़ा गया है। इसके साथ जम्मू-कश्मीर के इतिहास और संस्कृति पर भी कई पुस्तकें लिखी हैं। उन्होंने अभी तक करीब 45 पुस्तकें लिखी है। इनमें दस पुस्तकें शिक्षा पर लिखी हैं, जबकि 35 पुस्तकें संस्कृति, धर्म, पर्यटन, इतिहास और अन्य विषयों पर लिखी हैं। 
विज्ञापन


मित्रों की प्रेरणा पर लिखना शुरू किया प्रो. निर्मोही ने
साहित्यकार प्रो. शिव दत्त निर्मोही को पद्मश्री मिलने से उधमपुर में खुशी की लहर है। उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में शानदार कार्य किया है।  प्रो. निर्मोही ने बताया कि उन्होंने 1980 में लिखना शुरू किया था और उनको लिखने के लिए हिमाचल प्रदेश के कुछ मित्रों ने प्रेरित किया था। उन्होंने पहली पुस्तक बाल साहित्य पर कश्मीर की कहानी लिखी थी और इसके लिए उनको तत्कालीन मुख्यमंत्री शेख मोहम्मद अब्दुल्ला ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया था। उन्होंने साहित्य के जरिये युवाओं को डोगरी संस्कृति के साथ जोड़ने का प्रयास किया है। पद्मश्री मिलने पर वह बहुत खुश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Padma Awards Three personalities of Jammu and Kashmir honored with Padma Shri title, Lt Governor and others congratulated
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्श्री पुरस्कार लेते जावेद टाक। - फोटो : संवाद
व्हील चेयर पर पहुंचे टाक
सामाजिक कार्यों के लिए जावेद अहमद टाक सम्मानित किए गए हैं। वह खुद भी दिव्यांग हैं और पिछले दो दशक से दिव्यांग बच्चों के लिए कार्य कर रहे हैं। राष्ट्रपति भवन में वे व्हील चेयर पर सम्मान लेने पहुंचे। 

Padma Awards Three personalities of Jammu and Kashmir honored with Padma Shri title, Lt Governor and others congratulated
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्श्री पुरस्कार लेते मुजफ्फर बेग । - फोटो : संवाद
प्रदेश के जाने माने राजनीतिज्ञ हैं मुजफ्फर हुसैन बेग 
पीडीपी के संस्थापक सदस्यों में शामिल तथा प्रदेश के जाने माने राजनीतिज्ञ मुजफ्फर हुसैन बेग उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले से आते हैं। उनकी पत्नी सकीना बेगम फिलहाल डीडीसी अध्यक्ष हैं। महबूबा से मतभेद के बाद उन्होंने पीडीपी को अलविदा कर दिया। पूर्व मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद ने उन्हें उप मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी दी थी। प्रदेश की राजनीति में वे बड़ा नाम हैं

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed