फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Over 500 people with foreign travel history on medical surveillance in Srinagar

श्रीनगर में विदेशी यात्रा इतिहास वाले 500 से ज्यादा लोग मेडिकल सर्विलांस पर

विज्ञापन
Over 500 people with foreign travel history on medical surveillance in Srinagar
श्रीनगर। घाटी में कोरोना वायरस के चलते जहां लॉकडाउन को सख्ती से लागू किया जा रहा है, वहीं प्रशासन लोगों की मुश्किलें दूर करने के लिए भी उचित कदम उठा रहा है। श्रीनगर में 500 से ज़्यादा विदेशी यात्रा इतिहास वाले लोग मेडिकल सर्विलांस पर हैं। 15000 से अधिक परिवारों को होम डिलीवरी के जरिये राशन मुहैया कराया जा चुका है। इसके अलावा 4000 से अधिक गैर स्थानीय मजदूरों में भी राशन बांटा गया है।
विज्ञापन

श्रीनगर के उपायुक्त डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि कुछ ऐसे मामले पॉजिटिव आए हैं जिन्होंने स्थानीय यात्रा का इतिहास बताया था लेकिन विदेशी यात्रा का इतिहास छिपाया था। अभी भी 20-30 प्रतिशत लोग ऐेसे हैं जिन्होंने अपना यात्रा इतिहास नहीं बताया है। इसके चलते प्रशासन ने एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इसमें आईटी और सर्विलांस टीम ने मोबाइल नंबर, विदेशों में इस्तेमाल किए गए एटीएम कार्ड आदि के आधार पर तलाश की जा रही है। ‘तलाश’ वेबसाइट के जरिए भी कुछ लोगों ने अपने बारे में और कुछ ने संदिग्धों के बारे में जानकारी दी। अब करीब 500 से ज़्यादा ऐसे लोग हैं जिन्हें मेडिकल सर्विलांस पर रखा गया है।
विज्ञापन

80 को क्वारंटीन टाइम पूरा किया
उन्होंने कहा कि केवल बांग्लादेश से आए छात्र ही नहीं बल्कि लेह से आई उड़ानों के भी सभी यात्रियों को यहां अलग-अलग जगह क्वारंटीन में रखा गया था। सोमवार को इनके 14 दिन पूरे हो गए हैं, पहली फ्लाइट के करीब 80 लोगों को स्वास्थ्य प्रक्रिया पूरी करने के बाद घर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडी अस्पताल में 18 मरीज दाखिल
श्रीनगर के चेस्ट डिजीज (सीडी) अस्पताल के एचओडी डॉ. नवीद नजीर शाह ने बताया कि वर्तमान में अस्पताल में 18 मरीज ऐसे भर्ती हैं जोकि कोविड-19 पॉज़िटिव हैं और उनका इलाज चल रहा है। सभी खतरे से बाहर हैं। जिन दो मरीजों की मौत हुई है वे काफी ज़्यादा एडवांस स्टेज पर यहां आए थे। पहले मरीज के दोनों फेफड़ों में निमोनिया था और दूसरा मरीज भी एडवांस स्टेज में था और वह बेहोशी की हालत में था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed