फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Outrage in Muslim community against Wasim Rizvi in Jammu and Kashmir

जम्मू-कश्मीर: वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में आक्रोश, कड़ी कार्रवाई की मांग

Mon, 15 Mar 2021 02:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Mon, 15 Mar 2021 02:50 PM IST
विज्ञापन
Outrage in Muslim community against Wasim Rizvi in Jammu and Kashmir
वसीम रिजवी के खिलाफ मुस्लिम समुदाय में आक्रोश - फोटो : अमर उजाला

कुरान से 26 आयतें हटाने के लिए वसीम रिजवी की ओर से सुप्रीम कोर्ट में डाली गई याचिका पर मुस्लिम समुदाय का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। अंजुमन ए इमामिया के सदस्यों ने जम्मू शहर में बैठक कर रिजवी की इस कार्रवाई की निंदा की। 

विज्ञापन


अंजुमन ए इमामिया के उपाध्यक्ष सैयद अफाक काजमी, प्रमुख सचिव प्रो. सुजात खान ने कहा कि यूपी शिया वक्फ बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष वसीम रिजवी कुरान के खिलाफ आपत्तिजनक बातें कर रहे हैं। उन्होंने मुस्लिम समुदाय से वसीम रिजवी की बातों में न आने की अपील की। उन्होंने वसीम द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल की गई वीडियो की भी निंदा की, कहा-ये बर्दाश्त करने योग्य नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- मारा गया जैश कमांडर सज्जाद अफगानी: आईजी कश्मीर ने सुरक्षाबलों को दी बधाई
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने सरकार से मांग की कि इस मामले को लेकर वसीम के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए ताकि देश में शांति बनी रहे। इस मौके पर शिया और सुनी दोनों समुदाय के सदस्य मौजूद रहे। वहीं जम्मू शहर में मुस्लिम समुदाय के एक पक्ष ने जामिया मस्जिद रेलवे कांप्लेक्स में बैठक की और रिजवी के इस कदम की निंदा की। सरकार से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। लोगों ने कहा कि रिजवी का बयान इस्लाम धर्म के खिलाफ है। कुरान से 26 आयतें हटाने की बात करने वाले को कड़ी सजा देनी चाहिए, ताकि भविष्य में कोई दोबारा ऐसी बात न कर सके।

यह भी पढ़ें- अमरनाथ यात्रा 2021: पहली बार भक्तों को मिलेगी ये सेवा... वो भी मुफ्त, पढ़ें हर जानकारी    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed