{"_id":"5fc94fa68ebc3e9bad322b72","slug":"order-jammu-city-news-jmu224057967","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम तेज हो, डोगरा इतिहास को संरक्षित करें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुबारक मंडी के जीर्णोद्धार का काम तेज हो, डोगरा इतिहास को संरक्षित करें
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू। उपराज्यपाल के प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार ने वीरवार को मुबारक मंडी परिसर का दौरा कर जीर्णोद्धार के कार्य का जायजा लिया। उन्होंने मुबारक मंडी परिसर के विभिन्न खंडों का दौरा कर अधिकारियों को काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। डोगरा संग्रहालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थानीय पांडुलिपियों के संरक्षण पर विशेष जोर दिया और संबंधित अधिकारियों को इमारतों और दस्तावेजों की सुरक्षा के लिए आवश्यक उपाय करने को कहा। अधिकारियों को पीपीपी मोड पर कुछ परियोजनाओं को लागू करने की संभावनाओं का पता लगाने को कहा। इस दौरान संभागीय आयुक्त जम्मू, संजीव वर्मा, कार्यकारी निदेशक मुबारक मंडी हेरिटेज सोसाइटी, दीपिका शर्मा और निष्पादन एजेंसियों के सदस्य और अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
-------------
सांबा में जिला युवा केंद्र के प्रस्तावित स्थलों का किया दौरा
प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को युवाओं का पंजीकरण कर रोजगार से जोड़ने को कहा
जम्मू। प्रमुख सचिव नीतीश्वर कुमार ने वीरवार को सांबा जिले में मिशन यूथ जम्मू-कश्मीर के तहत जिला युवा केंद्र की स्थापना के लिए प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण भी किया। साथ जिला रोजगार और परामर्श केंद्र और मिशन यूथ के कामकाज की समीक्षा की। जिला युवा केंद्र की स्थापना का मुख्य उद्देश्य युवाओं के कौशल को बढ़ाना है। मिशन यूथ आजीविका छह विभिन्न विषयों में महत्वाकांक्षी रूप से काम करेगा, जिसमें निर्माण, कौशल विकास, शिक्षा, परामर्श (साइको-सोशल और करियर), वित्तीय सहायता, मनोरंजन और खेल शामिल हैं। इस दौरान प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को निर्देश दिए की युवाओं का पंजीकरण करें और उन्हें औद्योगिक प्रतिष्ठानों व व्यावसायिक घरानों में रोजगार से जोडे़।