फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One Russian skier has come under avalanche in Gulmarg and died

जम्मू कश्मीरः गुलमर्ग में हिमस्खलन की चपेट में आने से एक रूसी नागरिक की मौत

Sat, 17 Feb 2018 10:43 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू Updated Sat, 17 Feb 2018 10:43 AM IST
विज्ञापन
One Russian skier has come under avalanche in Gulmarg and died
AVALANCE - फोटो : AMAR UJALA

उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के गुलमर्ग में हिमस्खलन में रशियन स्कीइर की मौत हो गई। उसके साथ में गए चार स्कीइर को बचा लिया गया। इलाके में अभी भी हिमस्खलन का खतरा बना हुआ है।

विज्ञापन


कश्मीर का ताज कहलाए जाने वाले और विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग के शिन्मोई बाउल में शुक्रवार को भारी हिमस्खलन हुआ। इसमें पांच विदेशी स्कीइर बर्फ में दब गए। घटना की खबर इलाके में फैलते ही गुलमर्ग स्की पेट्रोल, लोकल गाइड और स्नो मोबाइल के सदस्यों द्वारा साझा रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।
विज्ञापन


सभी को बर्फ में से कड़ी मशक्कत के बाद निकाला गया। हादसे में रूस के स्टानिसलेव (31) की मौत हो गई। वहीं चार को सुरक्षित निकाल लिया गया। इसके पहले स्वीडिश स्कीइर की हिमस्खलन में मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि हाल ही में ताजा बर्फबारी के बाद गुलमर्ग में पहले से हिमस्खलन का खतरा जारी किया गया था। प्रशासन के अनुसार अभी भी हिमस्खलन का खतरा है। इसके लिए स्कीयर्स को सतर्क रहने को कहा गया है। 

गौरतलब है कि मौसम विभाग की ओर से गुरुवार शाम को घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को बर्फीले तूफान आने की चेतावनी जारी की गई थी। ऐसे में सवाल उठता है कि उसे स्किंग करने की इजाजत कैसे दे दी गई। बता दें कि इससे पहले 18 जनवरी को एक स्वीडिश नागरिक की हिमस्खन के चपेट में आने से मौत हो गई थी।


जबकि 12 फरवरी को कुछ विदेशी पर्यटको को सेना ने बर्फबारी के दौरान बचाया था। गुरुवार शाम को कश्मीर घाटी के ऊंचाई वाले इलाकों में शुक्रवार और शनिवार को हिमस्खलन की चेतावनी जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed