Jammu-Kashmir: सांबा में स्क्रैप फैक्टरी में जोरदार धमाका, एक की मौत व तीन लोग घायल
स्क्रैप फैक्टरी में हुए धमाके से आस-पास के लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी को कुछ समझ नहीं आया कि आखिर ये विस्फोट हुआ कैसे। मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हुए हैं।
विस्तार
जम्मू और कश्मीर के सांबा में बारी ब्राह्मण स्थित एक स्क्रैप फैक्टरी में शनिवार को विस्फोट होने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन लोग घायल हैं। सांबा की उपायुक्त अनुराधा गुप्ता ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Jammu & Kashmir | One person dead, three injured in explosion at a scrap factory in Bari Brahmana: Deputy Commissioner Samba, Anuradha Gupta
विज्ञापन
Details awaited.— ANI (@ANI) March 25, 2023
फिलहाल की इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर ये विस्फोट हुआ कैसे। मौके पर दमकल विभाग के कर्मचारी भी मौजूद हैं।