{"_id":"57bd61f54f1c1bc21fd5090a","slug":"one-more-killed-in-pulwamaa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजनाथ के कश्मीर दौरे के दौरान सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 15 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजनाथ के कश्मीर दौरे के दौरान सुरक्षा बलों पर आतंकी हमला, 15 घायल
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Thu, 25 Aug 2016 12:55 PM IST
विज्ञापन
मुठभेड़ के दौरान मोर्चा संभाले जवान
- फोटो : File Photo
केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह के घाटी पहुंचने पर हिंसा तेज हो गई। दर्जन भर इलाकों में भीड़ ने जबरदस्त पथराव किया।
पुलवामा में भीड़ की आड़ लेकर आतंकियों ने सुरक्षा बलों पर पहले फायरिंग की और फिर ग्रेनेड हमला कर दिया। हमले में सीआरपीएफ और पुलिस के चार अफसराें सहित 17 जवान घायल हो गए।
सुरक्षा बलों के साथ झड़पों में पचास से अधिक उपद्रवी भी घायल हुए हैं। पुलवामा के पिंगलिना इलाके में झड़प के दौरान युवक की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद पुलवामा में फिर से कर्फ्यू लगा दिया गया।

Trending Videos
भीड़ में शामिल आतंकियों ने की फायरिंग
घाटी में हिंसा
- फोटो : PTI
पुलिस के अनुसार पुलवामा डिग्री कालेज के नजदीक उपद्रवियों की भीड़ ने सुरक्षा बलों की टुकड़ी पर पथराव शुरू कर दिया। भीड़ नियंत्रित करने की कोशिशें चल ही रही थीं कि भीड़ में शामिल आतंकियों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी।
सुरक्षा बल संभल पाते इससे पहले ही आतंकियों ने दो ग्रेनेड भी दाग दिए। अचानक हुए हमले में सीआरपीएफ की 183वीं बटालियन के कमांडेंट, जेएंडके पुलिस के पुलवामा एडीशनल एसपी, डीएसपी और एसएचओ सहित 17 जवान जख्मी हो गए। आनन फानन घायलों को अस्पताल ले जाया गया।
पुलवामा में ही पिंगलिना इलाके में पुलिस और सुरक्षा बलों पर उपद्रवियों ने पत्थराें से धावा बोल दिया। उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए बल प्रयोग के दौरान घायल हुए लोगों में शामिल रतनीपोरा निवासी आमिर गुल मीर की मौत हो गई। बुधवार को हिंसा से प्रभावित रहे पुलवामा सहित बडगाम, श्रीनगर, बारामुला, कुपवाड़ा और बांदीपोरा में पथराव की घटनाएं रिपोर्ट हुईं।