फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   one more kiled in gajikund

कश्मीर में भीड़ ने पीडीपी नेता का घर जलाया, फायरिंग में एक की मौत, 100 से ज्यादा घायल

Sat, 03 Sep 2016 09:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Sat, 03 Sep 2016 09:49 PM IST
विज्ञापन
one more kiled in gajikund
घाटी में हिंसा - फोटो : PTI
केंद्र से सर्वदलीय प्रतिनिधि मंडल आने के एक दिन पहले तक कश्मीर में हिंसा जारी है। शनिवार को काजीगुंड के वेसू इलाके में सुरक्षा बलों की फायरिंग में एक युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


कुलगाम जिले में गुस्साए लोगों ने पीडीपी नेता का घर आग के हवाले कर दिया। झेलम नदी से एक युवक का शव बरामद हुआ। मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है।

अनंतनाग, पुलवामा, श्रीनगर, बडगाम, सोपोर, कुपवाड़ा में हिंसक प्रदर्शन हुए। सुरक्षा बलों पर पथराव के बाद भीड़ को तितर-बितर  करने के लिए आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इसमें लगभग 100 लोग घायल हो गए हैं।
विज्ञापन

सीएम महबूबा को दिखाए गए काले झंडे

one more kiled in gajikund
उपद्रवियों पर पेलेट गन से फायर करता जवान - फोटो : File Photo
कुलगाम जिले के क्रालू गांव में युवकों की गिरफ्तारी से बिफरे लोगों ने पीडीपी नेता गुलजार अहमद के घर को आग लगा दी। यहां महबूबा मुफ्ती हिंसा में मारे गए एक युवक के परिवार को सांत्वना देने गई थीं।

लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए काले झंडे भी दिखाए। सुरक्षा बलों की कार्रवाई में यहां छह लोग घायल हो गए। अनंतनाग में रैली को रोकने से युवक भड़क उठे।

सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। इस दौरान हिंसा में 35 से अधिक लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर होने पर उसे श्रीनगर भेजा गया। दक्षिणी कश्मीर के पुलवामा जिले के त्राल में भी प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा बलों में झड़प हुई। गुलशनपोरा-बाटीगुंड गांव में काफी देर तक पत्थरबाजी होती रही।
विज्ञापन

पत्थरबाजी की 12 घटनाएं हुई

one more kiled in gajikund
kashmir - फोटो : PTI
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के अवौरा गांव में सुरक्षा बलों पर पथराव किया गया। यहां भी दर्जन भर से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार श्रीनगर, बडगाम, अनंतनाग, सोपोर तथा कुपवाड़ा में पत्थरबाजी की 12 घटनाएं हुईं।

इसमें प्रदर्शनकारियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाया। साथ ही सड़क पर चल रहे वाहनों पर भी पथराव किया।  उधर, शनिवार को बारामुला, सोपोर, बडगाम के अलावा श्रीनगर के नौहाट्टा, एमआर गंज थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू रहा। शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद भड़की हिंसा के चलते शनिवार को सुरक्षा के तगड़े प्रबंध किए गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed