फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One killed in a road accident, five injured

सड़क हादसे में एक की मौत, पांच घायल

Tue, 05 Apr 2016 02:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर
ब्यूरो, अमर उजाला/अखनूर Updated Tue, 05 Apr 2016 02:53 PM IST
विज्ञापन
One killed in a road accident, five injured
accident - फोटो : graphic
सोहाल मार्ग पर रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। दो कारों की आमने-सामने हुई टक्कर में एक की मौत हो गई, जबकि पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मेडिकल कालेज जम्मू रेफर किया गया। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर के समय सोहाल मार्ग पर करंगी गांव के पास दो कारों की आमने-सामने टक्कर हुई। हादसे में वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर की आवाज सुनते ही आसपास में मौजूद लोग मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इसके बाद बचाव कार्य शुरू कर दिया। आनन-फानन में घायलों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया गया। यहां कार चालक शाम लाल निवासी बडगाल की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र शिवम की गंभीर हालत देखते हुए मेडिकल कालेज जम्मू रेफर कर दिया गया। वहीं हादसे में घायल गिरधारी लाल निवासी जम्मू, कमला देवी और शारदा देवी निवासी टागेह का स्थानीय अस्पताल में उपचार चल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों का कहना था कि दोनों की कारों की भिड़ंत के दौरान जोरदार की आवाज हुई, जो दूर तक सुनाई दी। इसके बाद लोग मौके की तरफ दौड़े। बताया जाता है कि मृतक शाम लाल सेना में तैनात थे।


वह छुट्टी लेकर घर आए थे और परिवार के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। गौरतलब है कि शनिवार को भी माड़ा क्षेत्र में सड़क हादसे में सेना के एक जवान की मौत हो गई थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed