फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   One arrested in violence case at drug de addiction center, body of a patient was found in Jammu

नशा मुक्ति केंद्र में हिंसा मामले में एक गिरफ्तार, जम्मू में मिला था एक मरीज का शव

Sun, 28 Mar 2021 11:55 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Mar 2021 11:55 AM IST
विज्ञापन
One arrested in violence case at drug de addiction center, body of a patient was found in Jammu
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

जम्मू संभाग के विजयपुर सत्रहमील (सलमेरी) में स्थित न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र में हिंसा मामले में पुलिस ने केंद्र में काम करने वाले एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। हरसिमरनजीत सिंह निवासी मोगा (पंजाब) को गिरफ्तार कर पुलिस पूछताछ कर रही है। इस मामले में यह पहली गिरफ्तारी है, जिससे पूरा घटनाक्रम और इसके कारणाें का पता चल सकता है।

विज्ञापन


गत सोमवार की रात न्यू लाइफ नशा मुक्ति केंद्र सलमेरी में इलाज करवाने वाले युवाओं के साथ वहां पर काम करने वाले लोगों की किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। तोड़फोड़ और मारपीट की घटना के दौरान 18 लोग मौके से दीवार फांद कर अपनी जान बचाकर भागे थे। इसके कुछ देर बाद जम्मू के मोहित कुमार का शव पक्का डंगा जम्मू में मिला था।
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में नशा मुक्ति केंद्र के किसी कर्मचारी की अब पहली गिरफ्तारी की है। एसएसपी सांबा राजेश शर्मा ने बताया कि इस संबंध में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। जल्द ही वारदात का खुलासा हो जाएगा की यह वारदात किन कारणों से हुई थी और इसके पीछे क्या कारण था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed