{"_id":"683769ba28e2e540b3000609","slug":"onco-sciences-department-started-at-ujala-cygnus-hospital-srinagar-news-c-264-1-sr11002-100897-2025-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jammu News: उजाला सिग्नस अस्पताल में ऑन्को साइंसेज विभाग शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu News: उजाला सिग्नस अस्पताल में ऑन्को साइंसेज विभाग शुरू
विज्ञापन
उजाला सिग्नस।
अमर उजाला ब्यूरो
श्रीनगर। उजाला सिग्नस कश्मीर सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल ने अपने नए ऑन्को साइंसेज विभाग की शुरुआत कर दी है। अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. परवेज सोफी ने बताया कि विभाग का उद्देश्य एक ही छत के नीचे कैंसर मरीजों को संपूर्ण देखभाल उपलब्ध कराना है।
उन्होंने कहा, कैंसर के इलाज के लिए बहुविषयक दृष्टिकोण की जरूरत होती है, जिसमें मेडिकल ऑन्कोलॉजी, सर्जिकल ऑन्कोलॉजी, इंटरवेंशनल रेडियोलॉजी और प्लास्टिक सर्जरी जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल होते हैं। हमारी टीम 24 घंटे व सप्ताह के सातों दिन रोगियों की सेवा के लिए तैयार है।
डॉ. सोफी ने कहा कि अब अधिकतर कैंसर मामलों का इलाज यहीं संभव है। अस्पताल भविष्य में रोबोटिक सर्जरी शुरू करने की योजना भी बना रहा है, ताकि कश्मीर को कैंसर देखभाल के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाया जा सके।
विज्ञापन
मीडिया की भूमिका को सराहा
उन्होंने मीडिया की भूमिका की भी सराहना की और कहा कि मीडिया जनता को स्वास्थ्य सेवाओं की समझ बढ़ाने और रोकथाम पर आधारित स्वास्थ्य संस्कृति को बढ़ावा देने में अहम भूमिका निभा सकता है। सहानुभूति और भरोसे से ही डॉक्टर और मरीज के बीच मजबूत रिश्ता बनता है। यही हमारी प्राथमिकता भी है। डॉ. सोफी ने कहा कि एक डॉक्टर के रूप में सबसे जरूरी है- रोगियों के साथ पारदर्शिता और सहानुभूति बनाना। हम हमेशा कोशिश करते हैं कि इलाज और बीमारी की स्थिति पर खुलकर बात की जाए।
भविष्य की योजनाएं और उपलब्धियां
ऑन्को साइंसेज विभाग में अत्याधुनिक उपकरण और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम है। अस्पताल जल्द ही पीईटी स्कैन, रेडियोथेरेपी और रोबोटिक ऑन्को सर्जरी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रहा है। डॉ. सोफी ने बताया कि अस्पताल आयुष्मान भारत, सीजीएचएस, ईसीएचएस, ईएसआईसी और सभी प्रमुख टीपीए के साथ सूचीबद्ध है। उन्होंने कहा, हम तीन वर्षों में कश्मीर के लोगों के विश्वास और सहयोग के लिए आभारी हैं। अब तक 2.1 लाख से ज्यादा ओपीडी मरीजों और 27,000 से अधिक सर्जरी का इलाज हम कर चुके हैं। आगे भी हम समर्पण और सेवा की भावना के साथ अपने समुदाय के साथ खड़े रहेंगे।