{"_id":"5783422f4f1c1b127a13d5af","slug":"omar-extends-support-to-mehbooba-for-maintaining-peace-in-jk","type":"story","status":"publish","title_hn":"छिपें नहीं, आगे बढ़कर रास्ता दिखाएं महबूबा : उमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छिपें नहीं, आगे बढ़कर रास्ता दिखाएं महबूबा : उमर
एजेंसी/श्रीनगर
Updated Mon, 11 Jul 2016 12:22 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष हैंं।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा में विपक्ष के नेता उमर अब्दुल्ला ने कहा कि उनकी पार्टी कश्मीर में अमन का माहौल बनाए रखने में योगदान को पहले से तैयार है। लेकिन मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को इस दिशा में सबसे आगे चलना चाहिए। उमर ने कहा सीएम को प्रवक्ता और पुलिस अधिकारियों के पीछे छिपने के बजाय रास्ता दिखाना चाहिए। क्योंकि लोगों ने पुलिस अधिकारियों को नहीं मुख्यमंत्री को चुना है।
विज्ञापन
अमन बहाली के लिए सियासी दलाें और अलगाववादियों से सरकार की अपील पर प्रतिक्रिया करते हुए उमर ने कई ट्वीट किए। पहले उमर ने ट्वीट कर कहा शांति बनाए रखने के लिए हम हमेशा तैयार हैं लेकिन महबूबा मुफ्ती को आगे चलते हुए रास्ता दिखाना चाहिए।
विज्ञापन
More than anyone else I know what you're going through @MehboobaMufti & I can assure you that we will follow your lead but lead YOU must.
विज्ञापन विज्ञापन— Omar Abdullah (@abdullah_omar) July 10, 2016
महबूबा से मुखातिब होकर उमर ने अपने एक अन्य ट्वीट में कहा आप जिन परिस्थितियों से गुजर रही हैं मुझसे ज्यादा इस परिस्थिति को कोई और नहीं जान सकता है। मैं विश्वास दिला सकता हूं हम आपके पीछे चलेंगे लेकिन आपको नेतृत्व सुनिश्चित करना चाहिए।
उमर ने फिर ट्वीट किया कृपया अपने प्रवक्ता और पुलिस अधिकारियों के पीछे छिपने जैसे आसान तरीके न अपनाएं। किसी ने उन्हें नहीं चुना है। लोगों ने आपको चुना है। जम्मू कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस कभी गैर जिम्मेदार पार्टी नहीं हो सकती। आपका विरोध करने पर ऐसा बिल्कुल न समझा जाए कि पार्टी संकीर्ण स्वार्थों की वजह से राज्य को आग लगाने का काम करेगी।