{"_id":"59f8b4d84f1c1b8d698b8aba","slug":"omar-abdullah-tweeted-on-the-statement-of-defense-minister-sitharaman","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: रक्षा मंत्री सीतारमण के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: रक्षा मंत्री सीतारमण के बयान पर उमर अब्दुल्ला ने किया ट्वीट
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
Updated Tue, 31 Oct 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : FILE PHOTO
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेकां के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के हाल ही के बयान को लेकर ट्वीट करते हुए कहा कि सेना को हमेशा आपातकालीन स्थिति में बुलाया जाता रहा है, लेकिन अब सेना को शायद पहले नंबर पर प्राथमिकता दी गई है।सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर ट्वीट कर उमर अब्दुल्ला ने लिखा, ‘सेना अंतिम आपातकाल स्थिति में बुलाया जाने वाला आखिरी उपाय था।
विज्ञापन
अब ऐसा लगता है कि यह स्पीड डायल पर 1 नंबर है।’ गौरतलब है कि उमर का यह ट्वीट रक्षा मंत्री के बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि संभवतया पहली बार सेना से कहा गया था कि वह निर्माण करने के लिए सामने आए और वह भी ऐसे कार्य के लिए जो अन्यथा सिविल कार्य कहलाता हो, लेकिन उन्होंने कहा कि एल्फिन्स्टन त्रासदी काफी बड़ी थी, इसके चलते सेना को बुलाया गया।
विज्ञापन