उमर बोले- नरेंद्र मोदी जी ईद अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है, राजनीतिक बंदियों को रिहा कर देना चाहिए
नेशनल कांग्रेस(नेकां) उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद हिरासत में रखे गए प्रदेश के सभी नेताओं की ईद से पहले रिहाई की मांग की है। उमर ने अपने ट्वीट में लिखा है कि नरेंद्र मोदी जी ईद अब कुछ ही दिनों की दूरी पर है।
ऐसे में आपको प्रदेश के विभिन्न इलाकों और अपने घरों में भी नजरबंद किए गए उन लोगों को रिहा कर देना चाहिए, जिन्हें प्रशासन ने हिरासत में ले रखा है। इन लोगों ने ऐसा कुछ नहीं किया जिसके लिए उन्हें रिहा नहीं किया जा सकता।
यह भी पढ़ेंः पत्थरबाज भेजो, ये आखिरी घड़ी है...मारे जाने से पहले फोन पर ऐसे गिड़गिड़ा रहा था आतंकी
मालूम हो कि पांच अगस्त 2019 को जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 की समाप्ति के साथ विशेष राज्य का दर्जा समाप्त करने की घोषणा से कुछ घंटे पहले उमर के पिता नेकां अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती, नेकां महासचिव अली मोहम्मद सागर को पीएसए के तहत गिरफ्तार किया गया था। उमर और फारूक की रिहाई हो चुकी है जबकि अन्य नेता अभी नजरबंद हैं।