फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   omar abdullah Gujjar Reservation Must Remain Priority also welcomes ST status to Pahari people

जम्मू: उमर अब्दुल्ला बोले- पहाड़ियों को आरक्षण मिले, पर गुज्जरों-बकरवालों के न छीने जाएं अधिकार

Wed, 07 Feb 2024 05:38 PM IST
kumar गुलशन कुमार अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: kumar गुलशन कुमार Updated Wed, 07 Feb 2024 05:38 PM IST
सार

उमर अब्दुल्ला ने जम्मू में मीडिया से बात करते हुए आरोप लगाया कि उन्हें सुंदरबनी (राजोरी) जाने की अनुमति नहीं दी गई, जहां उनकी पार्टी के लोगों ने आज एक सार्वजनिक बैठक आयोजित की थी।

विज्ञापन
omar abdullah Gujjar Reservation Must Remain Priority also welcomes ST status to Pahari people
Omar Abdullah - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कॉन्फ्रेंस (एनसी) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने बुधवार को कहा कि उनकी पार्टी पहाड़ियों को एसटी (अनुसूचित जाति ) का दर्जा दिए जाने का स्वागत करती है, लेकिन इससे गुज्जरों और बकरवालों के आरक्षण अधिकारों पर असर नहीं पड़ना चाहिए।

विज्ञापन


उमर ने जम्मू में मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मुझे सुंदरबनी (राजोरी) जाने की अनुमति नहीं दी गई, जहां मेरी पार्टी के लोगों ने आज एक सार्वजनिक बैठक आयोजित करने के लिए कड़ी मेहनत की थी। पुलिस ने मेरे घर के दरवाजे बंद कर दिए और मुझे बताया गया कि कानून और व्यवस्था की स्थिति के कारण मैं सुंदरबनी नहीं जा सकता।'
विज्ञापन


उमर अब्दुल्ला ने आरोप लगाया कि घाटी में पुलिस घरों में ताला लगा देती थी और फिर ऐसी किसी भी बात से इनकार कर देती थी, लेकिन अब जम्मू में भी पुलिस ऐसा ही कर रही है। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने जम्मू के पार्टी मुख्यालय जाने के लिए भी संबंधित एसडीपीओ की अनुमति लेनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उमर ने आरोप लगाया कि देश में लोकतंत्र वहीं खत्म हो जाता है जहां जम्मू-कश्मीर शुरू होता है। वे दावा करते हैं कि सब कुछ सामान्य है और फिर वे लोगों पर प्रतिबंध लागू क्यों करते हैं। सरकार ने पहाड़ियों को एसटी में शामिल कर दिया, लेकिन संसद में पारित विधेयक में भी यह उल्लेख नहीं है कि इसे कैसे लागू किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed