{"_id":"5ecd8950fb6f1166605435cb","slug":"omar-abdullah-denied-his-delhi-visit-to-be-politically-motivated","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर ने अपनी दिल्ली यात्रा को राजनीति से प्रेरित होने से किया इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर ने अपनी दिल्ली यात्रा को राजनीति से प्रेरित होने से किया इनकार
Wed, 27 May 2020 02:55 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: Vikas Kumar
Updated Wed, 27 May 2020 02:55 AM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपनी दिल्ली यात्रा के राजनीतिक कारण से प्रेरित होने से इनकार किया। इसके साथ ही उन्होंने नेकां के विभाजित होने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि ऊब जाने की वजह से मन बहलाने के लिए घूमने आये थे।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात का खंडन करने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि उनकी यात्रा केंद्र द्वारा स्थापित सलाहकार परिषद और उसके अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी से किसी भी प्रकार से संबंधित नहीं थी। उनकी यह टिप्पणी पार्टी के दो वरिष्ठ नेताओं तनवीर सादिक और आगा रुहुल्लाह मेहदी के बीच कथित मतभेदों की पृष्ठभूमि में आई है। पांच अगस्त, 2019 को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर को विशेष राज्य का दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 के अहम खंडों को निष्प्रभावी कर दिया था।
विज्ञापन
उमर ने कहा कि पिछले साल अगस्त में जो हुआ था, नेकां सभी वैध साधनों का उपयोग करते हुए चुनौती देने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि इस बारे में न तो सादिक और न ही मेहदी के व्यक्तिगत विचारों ने सुप्रीम कोर्ट में पार्टी द्वारा उठाए गए रुख में बदलाव किया है।
विज्ञापन