{"_id":"5e688fbf8ebc3eeb76241fff","slug":"omar-abdullah-celebrates-his-50th-birthday-only-six-people-allowed-to-meet","type":"story","status":"publish","title_hn":"उमर अब्दुल्ला ने नजरबंदी में मनाया 50वां जन्मदिन, पिता को भी नहीं मिली मुलाकात की इजाजत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उमर अब्दुल्ला ने नजरबंदी में मनाया 50वां जन्मदिन, पिता को भी नहीं मिली मुलाकात की इजाजत
Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM IST
प्राची प्रियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: प्राची प्रियम
Updated Wed, 11 Mar 2020 12:44 PM IST
विज्ञापन
उमर अब्दुल्ला
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने मंगलवार को अपना 50वां जन्मदिन मनाया। हर साल परिवारवालों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ धूमधाम से जन्मदिन मनाने वाले उमर अब्दुल्ला ने इस बार नजरबंदी में महज छह लोगों के साथ अपना जन्मदिन मनाया।
विज्ञापन
जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला से मिलने के लिए केवल छह लोगों को इजाजत मिल पाई। यहां तक की उनसे कुछ दूर पर नजरबंद पिता फारूक अब्दुल्ला भी उनसे नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
मालूम हो कि कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के समय से ही दोनों लोग नजरबंद हैं। पिता फारूक अब्दुल्ला को उनके घर में ही जेल बनाकर नजरबंद किया गया है। वहीं उनसे कुछ दूर पर स्थित श्रीनगर के एक गेस्टहाउस को जेल बनाकर बेटे उमर अब्दुल्ला को नजरबंद रखा गया है।
विज्ञापन
जन्मदिन के मौके पर उमर अब्दुल्ला की छोटी बहन साफिया ने बताया कि मेरे पिता(फारूक अब्दुल्ला) अपने बेटे को जन्मदिन की मुबारकबाद भी नहीं दे पा रहे हैं। इसे लेकर वो सुबह से ही बहुत दुखी हैं। अगर आज वो बाहर होते तो भईया को सबसे पहले वही बधाई देते।
मंगलवार शाम करीब चार बजे उमर अब्दुल्ला की मां, बहन, दो चचेरे भाई और दो अन्य रिश्तेदार जन्मदिन का केक लेकर जेल पहुंचे थे। साफिया ने बताया कि उमर के कुछ दोस्तों ने भी उनसे मिलने की इजाजत मांगी थी, लेकिन उन्हें मना कर दिया गया।