फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Old Grenade found in High court Parking Premises

Jammu News: हाईकोर्ट की पार्किंग में मिला जंग लगा ग्रेनेड, सुरक्षित स्थान पर किया नष्ट

विज्ञापन
Old Grenade found in High court Parking Premises
जम्मू। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट के जम्मू विंग परिसर की सिविल पार्किंग क्षेत्र के पीछे घनी झाड़ियों में सोमवार को जंग लगा ग्रेनेड मिला। इससे डर का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर जानीपुर पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को खंगाला। बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को शहर के बाहरी इलाके में सुरक्षित जगह पर नष्ट किया।
विज्ञापन

पार्किंग स्थल पर ग्रेनेड होने की सूचना मिलने पर जानीपुर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीम भी वहां पहुंची। बम निरोधक दस्ते ने ग्रेनेड को वहां से हटाकर शहर के बाहरी क्षेत्र में एक सुरक्षित जगह पर उसे नष्ट किया। इसके बाद पुलिस और डॉग स्क्वायड की टीम ने पूरे इलाके को खंगाला। पार्किंग में लगे वाहनों से लेकर आसपास की झाड़ियों में दोनों टीमों ने कई घंटे तक जांच की। जानीपुर पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिकार इस इलाके में ये ग्रेनेड कैसे आया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed