फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Officer get Sho

थानेदार की कुर्सी पाने के जुगाड़ में अफसर

विज्ञापन
Officer get Sho
जम्मू। पुलिस महकमे में हाल ही में आईपीएस अफसरों और सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों के तबादले हुए हैं। अब प्रमोट होने वाले अफसर उच्च पद की कुर्सी पाने के जुगाड़ में लगे हुए हैं।
विज्ञापन

हाल ही में पुलिस महकमे ने 2010 बैच के सब इंस्पेक्टरों को प्रमोट किया गया है। जबकि केंद्र ने आईजी, डीआईजी और एसएसपी स्तर के अफसरों को प्रमोशन दी है। ऐसे में सूत्रों का कहना है कि बहुत जल्द पुलिस विभाग में आईपीएस स्तर के अफसरों के तबादले होंगे। एडीजी से लेकर एसपी तक के अफसर बदले जाएंगे। प्रमोट होने वाले सब इंस्पेक्टर भी बहुत जल्द एडजस्ट किए जाएंगे। कुछ दिनों में सब इंस्पेक्टरों की रेंज भी बदले जाएगी। इसके बाद एसएसपी स्तर के अफसर अपने-अपने जिले में सब इंस्पेक्टरों को थानों में तैनात करेंगे। सूत्रों का कहना है कि प्रमोट होने वाले सब इंस्पेक्टर अच्छा थाना पाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। इसके लिए वह सीनियर अफसरों के संपर्क में हैं। सबसे ज्यादा होड़ जम्मू जिले में पोस्टिंग पाने के लिए हो रही है। इसके लिए पुलिस अफसरों से संपर्क साधा जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि अधिकतर पुलिस चौकियों में प्रोबेशन पूरा करने वाले सब इंस्पेक्टरों को लगाया जाएगा। जबकि प्रमोट होने वाले सब इंस्पेक्टरों को इंस्पेक्टर के रूप में थानों में तैनात किया जाएगा। हालांकि, कुछ सब इंस्पेक्टर ही थानों में लगाए जाएंगे। बाकी अलग-अलग विंग में एडजस्ट किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed