{"_id":"683dee4c3a72b85ed7051876","slug":"objectionable-material-recovered-from-the-house-of-a-person-associated-with-jamaat-e-islami-2025-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"J&K: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े व्यक्ति के घर पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद, आरोपी पर दर्ज है यूएपीए के तहत मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
J&K: जमात-ए-इस्लामी से जुड़े व्यक्ति के घर पर आपत्तिजनक सामग्री बरामद, आरोपी पर दर्ज है यूएपीए के तहत मामला
Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर
अमर उजाला नेटवर्क, सोपोर
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 03 Jun 2025 12:03 AM IST
सार
सोपोर पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई अलगाववाद, कट्टरपंथ और सार्वजनिक शांति और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा बन सकने वाली गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों और नेटवर्क को चिह्नित करने और प्रभावी कार्रवाई करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पुलिस ने सोमवार को जमात-ए-इस्लामी से जुड़े अब्दुल रजाक हजाम के घर पर तलाशी अभियान चलाया। अब्दुल रजाक सोपोर जिले के हजाम मोहल्ला, दर्दपोरा जालोरा का रहने वाला है। उसके खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
तलाशी के दौरान प्रतिबंधित संगठन से जुड़ी आपत्तिजनक सामग्री बरामद कर आगे की जांच के लिए जब्त कर ली गई। सोपोर पुलिस ने कहा है कि यह कार्रवाई अलगाववाद, कट्टरपंथ और सार्वजनिक शांति और राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए खतरा बन सकने वाली गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों और नेटवर्क को चिह्नित करने और प्रभावी कार्रवाई करने की व्यापक रणनीति का हिस्सा है। पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे कानून का सम्मान करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।
विज्ञापन