फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now three days a week flight from Jammu to Leh

लद्दाख: जम्मू से लेह के लिए अब सप्ताह में तीन दिन उड़ान, पर्यटकों को मिलेगी बड़ी राहत

Tue, 02 Nov 2021 12:38 AM IST
विमल शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Tue, 02 Nov 2021 12:38 AM IST
सार

मंगलवार, वीरवार और रविवार को इंडिगो की सीधी फ्लाइट शुरू हुई।  31 अक्तूबर रविवार को लद्दाख के लिए पहली फ्लाइट का संचालन किया गया था।

विज्ञापन
Now three days a week flight from Jammu to Leh
जम्मू विमानपत्तन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लद्दाख में अत्यधिक सर्दी के मौसम में सड़कें बंद होने से परेशान यात्रियों और पर्यटकों को बड़ी राहत मिली है। जम्मू से लद्दाख के लिए सीधी फ्लाइट शुरू हो गई है। इंडिगो ने जम्मू-लेह के बीच सप्ताह में मंगलवार, वीरवार और रविवार को सीधी उड़ान शुरू की है। 31 अक्तूबर रविवार को लद्दाख के लिए पहली फ्लाइट का संचालन किया गया।

विज्ञापन

 

 

लद्दाख के लिए उड़ान शुरू होने से पर्यटन को काफी बढ़ावा मिलेगा। पहले सर्दी के मौसम में सड़क मार्ग बंद होने से पर्यटक लद्दाख नहीं जा सकते थे, लेकिन अब फ्लाइट शुरू होने से पर्यटक एक घंटे में लद्दाख पहुंच जाएंगे। जम्मू एयरपोर्ट से फ्लाइट सुबह दस बजे लद्दाख के लिए उड़ान भरेगी।

विज्ञापन

 

जम्मू एयरपोर्ट के निदेशक एसके गर्ग ने कहा कि लद्दाख के लिए सीधी विमान सेवा शुरू होने से आम लोगों के साथ पर्यटकों को भी सुविधा मिलेगी। पर्यटक जम्मू से सीधे लद्दाख पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि जम्मू-चंडीगढ़ के बीच भी फ्लाइट शुरू होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed