फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Now preparing for assembly elections in Jammu Kashmir

विधानसभा चुनाव: पांच राज्यों के बाद अब निगाहें जम्मू-कश्मीर पर, प्रदेश में बढ़ीं सियासी गतिविधियां

Fri, 11 Mar 2022 01:00 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 11 Mar 2022 01:00 PM IST
सार

प्रदेश में अनुच्छेद 370 हटने के बाद चुनाव कई मायनों में अहम हो गए हैं। भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का सवाल तथा नेकां व पीडीपी के लिए अस्तित्व की लड़ाई है। 

विज्ञापन
Now preparing for assembly elections in Jammu Kashmir
कश्मीर पंचायत चुनाव - फोटो : फाइल

विस्तार

पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद अब जम्मू-कश्मीर के चुनाव पर सभी की निगाहें टिक गई हैं। हालांकि, प्रदेश में चुनाव की कोई घोषणा नहीं हुई है, लेकिन गृहमंत्री अमित शाह के छह से आठ महीने में चुनाव कराने संबंधी बयान के बाद यह माना जा रहा है कि इस साल के आखिर तक प्रदेश में निर्वाचित सरकार हो सकती है। इसी बीच, प्रदेश में सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं।

विज्ञापन

पहले चुनाव में जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न होगा

अनुच्छेद 370 हटने के बाद नए जम्मू-कश्मीर में हो रहे पहले चुनाव में जीत हासिल करना भाजपा के लिए प्रतिष्ठा का प्रश्न होगा तो इसे नकारने वाली कश्मीर केंद्रित पार्टियों नेकां व पीडीपी के लिए भी अपने अस्तित्व को बचाने की खातिर यह महत्वपूर्ण होगा। 

विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर के चुनाव में सबसे अधिक लोगों की निगाहें होंगी

इस साल के आखिरी तक जम्मू-कश्मीर के साथ ही हिमाचल प्रदेश व गुजरात के चुनाव भी संभावित हैं, लेकिन इनमें से जम्मू-कश्मीर के चुनाव में सबसे अधिक लोगों की निगाहें होंगी। कारण अनुच्छेद 370 को भाजपा ने पूरे देश में भुनाया है। वह इसे विकास के रास्ते में बाधक बताते हुए आतंक का जनक भी बताती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन


भ्रष्टाचार की जड़ और आम लोगों की तरक्की के बजाय तीन परिवारों तक सत्ता का सुख पहुंचाने में 370 को सहायक कहती रही है। पश्चिम बंगाल से लेकर उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड समेत अन्य राज्यों में 2019 के बाद हुए चुनावों में भाजपा ने 370 को मुद्दा बनाया।

गठबंधन में कश्मीर केंद्रित नेकां व पीडीपी प्रमुख रूप से शामिल

वहीं, जम्मू-कश्मीर में हुए डीडीसी चुनाव भी इसी मुद्दे पर गुपकार गठबंधन ने लड़े। इस गठबंधन में कश्मीर केंद्रित नेकां व पीडीपी प्रमुख रूप से शामिल हैं। इस चुनाव में भाजपा ने सबसे अधिक सीटें जीतीं। गुपकार गठबंधन ने खुलेआम अनुच्छेद 370 हटाने के खिलाफ वोट मांगे।

जम्मू-कश्मीर का चुनाव केंद्र बिंदु, 370 होगा मुद्दा 

केंद्रीय विश्वविद्यालय जम्मू के डॉ. बच्चा बाबू का कहना है कि अब आने वाले दिनों में जम्मू-कश्मीर का चुनाव केंद्र बिंदु में होगा क्योंकि पक्ष और विपक्ष दोनों ही 370 को ही मुद्दा बनाकर तस्वीर पेश करेंगी। देश-दुनिया की निगाहें इसलिए होंगी कि आखिर यहां की जनता 370 को लेकर क्या सोचती है। क्या यह यहां की तस्वीर बदलने में सहायक है या फिर लोग पुरानी व्यवस्था ही चाहते हैं, इसका निर्धारण भी चुनाव परिणामों से होगा। 

परिसीमन रिपोर्ट जल्द होगी सार्वजनिक

परिसीमन आयोग ने अपना काम लगभग पूरा कर लिया है। आने वाले कुछ दिनों में विधानसभा हलकों के निर्धारण का मसौदा सार्वजनिक कर उस पर जनता की आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों व सुझावों को निस्तारित करने के बाद मसौदे को अंतिम रूप दिया जाएगा। आयोग का कार्यकाल छह मई तक है। ऐसे में इससे पहले रिपोर्ट सार्वजनिक हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed