{"_id":"606453a5ed20f6655c77d479","slug":"now-corona-test-of-passengers-is-mandatory-for-coming-to-jammu-and-kashmir-testing-capacity-increased-to-30-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब जम्मू-कश्मीर में यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर की 30 हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब जम्मू-कश्मीर में यात्रियों का कोरोना टेस्ट अनिवार्य, टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाकर की 30 हजार
Wed, 31 Mar 2021 04:19 PM IST
करिश्मा चिब
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
Published by: करिश्मा चिब
Updated Wed, 31 Mar 2021 04:19 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस की जांच
- फोटो : Amar Ujala
जम्मू-कश्मीर में कोविड संक्रमण के प्रसार को देखते हुए सभी बीस जिलों में रैपिड और आरटी पीसीआर टेस्टिंग की क्षमता बढ़ाई गई है। प्रदेश में प्रतिदिन कोविड टेस्टिंग की क्षमता 30 हजार तक कर दी गई है, जो पहले 20 से 25 हजार के बीच थी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से आगामी दिनों में 5 से 6 हजार और कोविड टेस्टिंग बढ़ाने के लिए कार्य योजना तैयार की जा रही है।
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग की ओर से अधिक संक्रमण का प्रसार करने वाले जिलों पर ध्यान केंद्रित किया जा रहा है। इसमें संक्रमित मामलों के संपर्क मामलों को ढूंढने के लिए काम तेज किया जाएगा, ताकि वायरस का सीमित प्रसार ही हो सके। राजधानी श्रीनगर और जम्मू में टेस्टिंग पर अधिक जोर दिया गया है। जम्मू में रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट से आने वाले यात्रियों की टेस्टिंग को सुनिश्चित बनाया गया है।
विज्ञापन
इसमें रेलवे स्टेशन जम्मू पर 32 और एयरपोर्ट पर 18 टीमों को रोटेशन स्तर पर तैनात किया गया है। इसके अलावा शहरी क्षेत्र में 18 टीमें तैनात की गई हैं, जिसमें कई नई टीमों को लगाया गया है। इसके लिए आईएसएम से भी स्टाफ को लिया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी सिंह ने बताया कि कोविड टेस्टिंग को लगातार बढ़ाया जा रहा है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी साथी गिरफ्तार, सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तानी आतंकी कमांडरों से करते थे संपर्क
जम्मू जिले में टेस्टिंग क्षमता 6-7 हजार तक पहुंच गई है, जो पहले 4-5 हजार की थी। गत दिवस 7400 टेस्ट किए गए, जिसमें 1400 आरटीपीसीआर और बाकी रैपिड एंटीजन टेस्ट थे। स्वास्थ्य व चिकित्सा शिक्षा विभाग के वित्तीय आयुक्त अटल डुलू ने बताया कि जम्मू कश्मीर में अगले कुछ दिनों में 35 से 40 हजार प्रतिदिन कोविड टेस्टिंग क्षमता करने की योजना है। इसके लिए कार्य योजना बनाई जा रही है।