फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   Notorious drug smuggler's property worth Rs 1 crore seized

Jammu News: कुख्यात ड्रग तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
Notorious drug smuggler's property worth Rs 1 crore seized
श्रीनगर में जब्त की गई संप​त्ति। स्रोत पुलिस
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर पुलिस ने शुक्रवार को कुख्यात ड्रग तस्कर की एक करोड़ की संपत्ति कुर्क की। पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि नशीले पदार्थों की समस्या से निपटने और मादक पदार्थों की तस्करी को बढ़ावा देने वाले ढांचे को ध्वस्त करने के लिहाज से यह कार्रवाई की गई। श्रीनगर पुलिस ने एनडीपीएस अधिनियम के तहत आवासीय संपत्ति कुर्क की है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ड्रग तस्कर ज़ुबैर अहमद शेख की लावेपोरा श्रीनगर में स्थित संपत्ति में एक मंजिला मकान और 17 मरला ज़मीन शामिल है। प्रवक्ता के अनुसार आरोपी का ड्रग तस्करी में शामिल होने का लंबा रिकॉर्ड रहा है जो मुख्य रूप से स्थानीय युवाओं को निशाना बनाता है, जिससे जन स्वास्थ्य और सुरक्षा को गंभीर खतरा पैदा होता है।
विज्ञापन

प्रवक्ता ने बताया कि जांच से पता चला है कि उक्त संपत्ति अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से अर्जित की गई थी। श्रीनगर पुलिस ने कानूनी प्रक्रिया के अनुसार अचल संपत्ति को औपचारिक रूप से जब्त और कुर्क कर लिया। सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति के बिना संपत्ति को बेचा, हस्तांतरित या किसी अन्य तरीके से नहीं बेचा जा सकता।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ कई थानों में दर्ज हैं मामले

पुलिस प्रवक्ता के अनुसार आरोपी केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर में नशीली दवाओं से जुड़े कई मामलों में भी शामिल रहा है। उसके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। इसमें पुलिस स्टेशन पारिमपोरा में दो मुकदमे, पुलिस स्टेशन सुम्बल और पुलिस स्टेशन पट्टन में एक-एक के अलावा पुलिस स्टेशन शाल्टेंग में दो मुकदमे शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed