फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   no representation from J&K police for national meet in gujarat

कच्छ नहीं जाएगा कोई पुलिस अधिकारी

Fri, 18 Dec 2015 07:32 PM IST
Updated Fri, 18 Dec 2015 07:32 PM IST
विज्ञापन
no representation from J&K police for national meet in gujarat

शुक्रवार से गुजरात के कच्छ में शुरू हो रही तीन दिवसीय राष्ट्रीय पुलिस मीट में रियासत का कोई अफसर शामिल नहीं होगा। सूत्रों की मानें तो मुख्यमंत्री मुफ्ती मोहम्मद सईद जिनके पास गृह मंत्रालय का चार्ज भी है।

विज्ञापन


उन्होंने पुलिस महानिदेशक के राजेंद्रा कुमार और पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी) को पुलिस मीट में शामिल होने की इजाजत नहीं दी। 1990 के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि राष्ट्रीय पुलिस मीट में रियासत का प्रतिनिधित्व करने कोई भी पुलिस अधिकारी शामिल नहीं होगा।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि इस पुलिस मीट में देश भर के 100 से अधिक पुलिस अधिकारी शामिल होंगे। उल्लेखनीय है कि इस पुलिस मीट के दौरान तीनों दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद रहेंगे और अफसरों से मंत्रणा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती ने भेजने से क‌िया इंकार

no representation from J&K police for national meet in gujarat
माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री रियासत में कानून और व्यवस्था से नाखुश हैं। खासतौर पर कुपवाड़ा से तीन युवाओं के लापता होने का मामला भी इससे जोड़कर देखा जा रहा है।

सूत्रों की मानें तो आगामी कैबिनेट बैठक में पुलिस विभाग में भारी फेरबदल की भी संभावना है। इसके चलते भी पुलिस महानिदेशक सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी को पुलिस मीट में शामिल होने की

इजाजत नहीं दी गई।

कच्छ कांफ्रेंस (पुलिस मीट) में देश भर के पुलिस चीफ, अर्द्धसैनिक बलों के उच्चाधिकारी, इंटेलिजेंस एजेंसियों के अधिकारी देश में बने हालात और सीमा पार की चुनौतियों पर चर्चा कर अपने सुझाव

रखेंगे।

इसके साथ ही कांफ्रेंस में युवाओं के मुख्यधारा से भटकने के अहम मुद्दे पर भी चर्चा होगी। पाकिस्तान आधारित आतंकी संगठनों की गतिविधियों पर भी चर्चा की जाएगी।

गौरतलब है कि दक्षिण कश्मीर के 60 से 70 युवा मुख्यधारा से अलग होकर विभिन्न आतंकी संगठनों में शामिल हो चुके हैं। इसके अलावा कश्मीर में अलकायदा और आईएस की मौजूदगी के भी पिछले दिनों संकेत मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed