फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No new case of corona found in Reasi

रियासी में नहीं मिला कोरोना का कोई नया मामला

विज्ञापन
No new case of corona found in Reasi
रियासी। जिले में सोमवार को कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिला है। इसके साथ ही कटड़ा में भी किसी यात्री की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं, एक व्यक्ति महामारी को मात देने में कामयाब रहा। मौजूदा समय में जिले में संक्रमण के केवल 26 मामले शेष हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य ब्लॉक रियासी, पौनी, माहौर और कटड़ा में सोमवार को संक्रमण का कोई केस नहीं मिला है। सोमवार को एक व्यक्ति संक्रमण से ठीक हुआ। इसके बाद जिला में अब संक्रमण के कुल छब्बीस मामले ही बचे हैं। संक्रमण के आंकड़ों में आई कमी के बाद जिले में वीकली लॉकडाउन को भी समाप्त कर दिया गया है। अब दुकानदार सुबह नौ से शाम सात बजे तक अपनी दुकानों को खोल सकते हैं। आधार शिविर कटड़ा और शिवखोड़ी रनसू में दुकानों को सुबह सात से शाम नौ बजे तक खोला जा सकता है। इन दोनों धार्मिक स्थलों पर ढाबा, टी-स्टाल और रेस्तरां को भी सुबह सात से रात 11 बजे तक खोलने की अनुुमति दी गई है। इसके साथ ही लोगों को कोविड एसओपी का सख्ती से पालन करने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed