फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   No confidence motion

Jammu News: अरनिया नगर पालिका में अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फ्लोर टेस्ट होना लगभग तय

Sun, 16 Apr 2023 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू Updated Sun, 16 Apr 2023 01:49 AM IST
विज्ञापन
No confidence motion
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अरनिया। पिछले 20 दिन में अरनिया नगर पालिका में चेयरमैन और उप चेयरमैन के खिलाफ चल रहे अविश्वास मत प्रस्ताव का हाई वोल्टेज ड्रामा शनिवार को थम गया। सोमवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर फ्लोर टेस्ट होना लगभग तय है। शुक्रवार को चेयरमैन रमेश सैनी का विपक्षी पार्षदों को अविश्वास मत प्रस्ताव को लेकर 7 दिन का समय पूरा हो गया था और चेयरमैन की तरफ से पार्षदों को जवाब नहीं दिया था। वहीं शनिवार सुबह जब चेयरमैन ने पार्षदों को लिखित में जवाब दिया तो पार्षदों ने उसे रसीद ही नहीं किया और कहा कि चेयरमैन के कार्यकाल के 7 दिन पूरे हो चुके हैं इसलिए उनके दिए गए जवाब को खारिज किया जाता है। इसके बाद अरनिया नगरपालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज अरनिया नगर पालिका पहुंचे और विपक्षी पार्षदों ने उनके साथ दफ्तर में बैठक का आयोजन किया। हालांकि चेयरमैन रमेश सैनी ने बैठक में भाग नहीं लिया। उसके बाद विपक्षी पार्षदों ने कहा कि वह आज ही फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करें, ताकि नए चेयरमैन और उप चेयरमैन का चुनाव किया जा सके। इसको लेकर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज ने विपक्षी पार्षदों को सोमवार को फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करने का आश्वासन दिया है।

सोमवार को अगर फ्लोर टेस्ट किया जाता है तो उसमें अरनिया नगरपालिका के सभी पार्षदों को बुलाया जाएगा और चेयरमैन का कुर्सी पर बने रहने के लिए फ्लोर टेस्ट करवाया जाएगा जो एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज की देखरेख में होगा और उसके बाद जो नतीजा आएगा उसके बाद आगे चुनाव प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस मुद्दे पर अरनिया नगर पालिका के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर जोधराज ने बताया कि चेयरमैन का 7 दिन का जवाब देने का कार्यकाल पूरा हो चुका है और मेरे पास भी उनका कोई जवाब नहीं आया है और उसके बाद उनका 3 दिन का कार्यकाल शुरू हो चुका है। विपक्षी पार्षदों से शनिवार को उनकी बैठक हुई थी, जिसमें फ्लोर टेस्ट की तारीख निर्धारित करने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि सोमवार को लगभग फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया करवा दी जाएगी जो भी नतीजा आएगा उसके बाद चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed