फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nn vohra’s call for new ministry on internal security makes lot of sense

राज्यपाल के बयान पर जम्मू कश्मीर में सियासत गर्म

Thu, 21 Jan 2016 10:17 AM IST
Updated Thu, 21 Jan 2016 10:17 AM IST
विज्ञापन
nn vohra’s call for new ministry on internal security makes lot of sense

राज्यपाल एनएन वोहरा के आतंक संबंधी मामलों पर केंद्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) के अधिकारों को बढ़ाने के लिए रियासत की रणवीर दंड संहिता (आरपीसी) को एनआईए एक्ट की परिधि में लाने के बयान पर जम्मू कश्मीर की सियासत गर्मा गई है।

विज्ञापन


रियासत के सियासी दलों में नेशनल कांफ्रेंस और सीपीएम में राज्यपाल के बयान पर आपत्ति जताई है। हालांकि भाजपा ने आतंकवाद पर सख्त कदम उठाने की बात कही है।
विज्ञापन


लेकिन राज्यपाल के बयान पर कोई सीधी प्रतिक्रिया न देकर बयान का अध्ययन करने की बात कही है। पीडीपी ने भी बयान का अध्ययन करने की बात कही है।

रियासत की स्वायत्तता में और हस्तक्षेप राज्यपाल के बयान में झलक

nn vohra’s call for new ministry on internal security makes lot of sense

पीडीपी के नेता एवं पूर्व मंत्री नईम अख्तर का कहना है कि पीडीपी पहले राज्यपाल के बयान का अध्ययन करेगी और उसके बाद ही कोई प्रतिक्रिया इस मामले में पेश करेगी।

नेशनल कांफ्रेंस के प्रवक्ता की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पार्टी इस तरह के किसी भी कदम का समर्थन नहीं करेगी। वहीं सीपीएम के विधायक मोहम्मद यूसुफ तारिगामी का कहना है कि रियासत की स्वायत्तता में और हस्तक्षेप राज्यपाल के बयान में झलक रहा है। उनका कहना है कि सीपीएम बयान का विरोध करती है।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सत शर्मा का कहना है कि आतंकवाद से सख्ती से निपटना जरूरी है। हालांकि उनका कहना है कि जहां तक राज्यपाल के बयान का सवाल है तो पार्टी प्रतिक्रिया देने से पहले बयान का अध्ययन करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed