{"_id":"5a819f444f1c1b4d588b8267","slug":"nirmala-sitharaman-say-masood-azhar-was-mastermind-of-sujwan-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुंजवां हमले का मास्टरमाइंड आतंकी मसूद, पाकिस्तान ने दी मदद: रक्षामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुंजवां हमले का मास्टरमाइंड आतंकी मसूद, पाकिस्तान ने दी मदद: रक्षामंत्री
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जम्मू
Updated Tue, 13 Feb 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
nirmala sitharaman
- फोटो : ANI
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने सुंजवां हमले के पीछे आतंकी व जैश प्रमुख मसूद अजहर का हाथ बताया है। उन्होंने कहा कि इस हमले में पाक ने भी आतंकियों को सहायता दी है। रक्षा मंत्री ने कहा कि सेना के कैंप के भीतर क्विक रिकेश्न टीम (QRT) को तैनात कर दिया गया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा आतंकियों ने कुछ दिनों पहले ही घुसपैठ करके जम्मू में दाखिल हुए थे। सीतारमण ने कहा कि अब तक तीन आतंकियों को सुरक्षाबलों ने मार गिराय गया है। लेकिन शुरूआती जानकारी में चार आतंकियों के होने बात सामने आई थी माना जा रहा है कि चौथा आतंकी गाइड हो सकता है जिसने कैंप में प्रवेश ही नहीं किया हो।
विज्ञापन
इस हमले की पूरी जानकारी एनआईए को सौंप दी गई है। रक्षा मंत्री ने बताया कि कैंप में हमला करने वाले तीनों आतंकी सेना की वर्दी में थे। उन्होंने पाक को कड़ी चेतावनी देते हुए कहां कि पाक को इस नापाक हरकत के लिए कीमत चुकानी पड़ेगी।
विज्ञापन
इस दौरान उन्होंने मुंबई हमले के आरोपी हफीज सईद पर भी निशाना साधा और कहा मुंबई हमले के गुनहगार आज भी पाकिस्तान में खुलेआम आजाद घूम रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुंजवां कैंप के अंदर अभी भी तलाशी अभियान जारी है। इसके साथ ही उन्होंने सुंजवां हमले के खत्म होने की घोषणा की।