हंदवाड़ा नार्को टेरर मॉड्यूल की जांच करेगी एनआईए, 21किलो हेरोइन संग पकड़े गए थे आतंकियों के मददगार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा नार्को टेरर मॉड्यूल मामले की जांच एनआईए करेगी। गृह मंत्रालय ने एनआईए जांच को मंजूरी दे दी है। मंत्रालय ने एनआईए को नए सिरे से एनडीपीएस एक्ट, भारतीय दंड संहिता के 120 बी और अनैतिक गतिविधियां निवारण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज करने को कहा है।
गत 11 जून को हंदवाड़ा में पुलिस ने लश्कर के नार्को टेरर मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए तीन आतंकी समर्थकों को गिरफ्तार किया था। इनसें 21 किलो हेरोइन और 1.34 करोड़ रुपये बरामद किए गए थे। अंतरराष्ट्रीय बाजार में इस हेरोइन की कीमत 100 करोड़ रुपये बताई गई थी।
यह भी पढ़ेंः अमेरिकी एम-4 राइफल बनी आतंकियों का पसंदीदा हथियार, जानिए इसमें ऐसा क्या है खास?
आतंकी समर्थकों से पूछताछ में यह बात सामने आई
पुलिस ने इस रैकेट की तह तक जाने के लिए एसपी की अगुआई में स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) का गठन किया था। पकड़े गए तीनों आतंकी समर्थकों से पूछताछ में यह बात सामने आई थी कि वे पाकिस्तान में बैठे आकाओं के संपर्क में थे।
यह भी पढ़ेंः कौन है आतंकी अली? जिसके लिए पाकिस्तान ने ड्रोन से भेजे थे चीन निर्मित ग्रेनेड और घातक अमेरिकी राइफल
जम्मू-कश्मीर में लश्कर के आतंकियों की आर्थिक मदद के लिए ये लोग ड्रग्स रैकेट चला रहे थे। साथ ही तीनों स्थानीय युवकों को संगठन में शामिल होने के लिए बरगला रहे थे।
यह भी पढ़ेंः भारतीय सेना को बेहद घातक बनाती हैं ये राइफल, पलक झपकते ही दुश्मन हो जाता है ढेर