फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA to inspect properties of suspect close to NIA in jammu kashmir

टेरर फंडिंग में बार अध्यक्ष दिल्ली तलब,एनआईए ने जारी किया नोटिस कल होना होगा पेश

Mon, 04 Sep 2017 10:49 PM IST
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली,अमर उजाला/श्रीनगर Updated Mon, 04 Sep 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
NIA to inspect properties of suspect close to NIA in jammu kashmir
अब्दुल कयूम को एनआईए ने भेजा नोटिस

टेरर फंडिंग मामले में एनआईए ने हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कश्मीर के अध्यक्ष मियां अब्दुल कयूम को नोटिस भेजा है। उन्हें बुधवार को एनआईए के सामने पेश होने को कहा गया। एनआईए के आईजी अलोक मित्तल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि टेरर फंडिंग मामले में मियां कयूम को नोटिस जारी कर दिल्ली में बुधवार को पेश होने को गया है।अमर उजाला के पास मौजूद नोटिस की कॉपी में मियां कयूम को एनआईए द्वारा आईपीसी की धारा 120बी, 121, 121ए और यूए (पी) की धारा 134, 16, 17, 18, 20, 38 और 40 के अंतर्गत आरसी 10/2017/ एनआईए/डीएलआई में पूछताछ के लिए बुधवार को एनआईए हेडक्वार्टर में पेश होने को कहा गया है।

विज्ञापन


इससे पूर्व इसी मामले में करीब सात अलगाववादी नेताओं को एनआईए द्वारा गिरफ्तार किया गया है।मियां कयूम को एनआईए द्वारा जारी नोटिस को लेकर बार एसोसिएशन ने रोष प्रकट करते हुए सोमवार को उच्च न्यायालय में कामकाज स्थगित कर दिया। बार एसोसिएशन के प्रवक्ता ने बताया कि यह नोटिस इसलिए जारी किया, क्योंकि बार के वकीलों द्वारा सुप्रीम कोर्ट के सामने कश्मीर में पेलेट और 35ए को लेकर आवाज उठाई गई है।
विज्ञापन


अब वह ऐसा कर हमारी आवाज दबाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि मंगलवार को भी इस सिलसिले में उच्च न्यायलय और अन्य अदालतों में वकीलों काम स्थगित रखेंगे। उन्होंने सभी जिलों में वकीलों से समर्थन की अपील की है। बार प्रवक्ता के अनुसार मंगलवार सुबह 10:30 बजे बार एसोसिएशन की बैठक है, जिसमें आगे की रणनीति बनाई जाएगी। मियां कयूम को कानूनी मदद देने पर भी विचार होगा। अलगाववादियों ने भी एनआईए के इस रवैये को निंदनीय बताया है। कहा कि जो कोई भी कश्मीरियों की आवाज बनता है उसे दबाने की कोशिश की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed