फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   nia make big exposes about jammu and kashmir

अलगाववादियों पर NIA की नजर, उड़ी हमलेेे पर भी हुआ ये बड़ा खुलासा

Thu, 19 Jan 2017 01:38 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू Updated Thu, 19 Jan 2017 01:38 PM IST
विज्ञापन
nia make big exposes about jammu and kashmir
NIA investigation - फोटो : डेमो फोटो

उड़ी में हुए आतंकी हमले को लेकर कई बड़ी जानकारियां सामने आ रही हैं। एनआईए के विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक जांच के बाद ये बात सामने आई है कि उड़ी में सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले को आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के द्वारा अंजाम दिया गया था। 

विज्ञापन


इसके अलावा एनआईए सूत्रों के हवाले से ये जानकारी भी मिल रही है कि हंदवाड़ा में हुए हमले में भी लश्कर के ही आतंकियों का हाथ था। पूर्व में इन आतंकी हमलों की साजिश में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का नाम सामने आ रहा था। 
विज्ञापन


एनआईए सूत्रों के मुताबिक 2016 में राष्ट्रीय जांच एजेंसी के द्वारा गिरफ्तार किए गए कुल 112 लोगों में 64 को जिहादी आतंकवाद के मामलों में गिरफ्तार किया गया था। गौरतलब है कि वर्ष 2016 में बारामूला के उड़ी में सैन्य कैंप पर आतंकी हमला हुआ था जिसकी जांच एनआईए द्वारा अब भी की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी नेता गिलानी के खातों की जांच जारी

nia make big exposes about jammu and kashmir
अलगाववादी नेता गिलानी के खातों की जांच जारी - फोटो : FILE PHOTO

एनआईए सूत्रों के मुताबिक कश्मीर के अलगाववादी नेता सैय्यद अली शाह गिलानी के बैंक खातों की जांच की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक गिलानी के 2 बैंक खातों की राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के अधिकारियों द्वारा जांच की जा रही है। 

इसके अलावा विवादित इस्‍लामिक प्रचारक जाकिर नाईक के भी 78 बैंक एकाउंट्स की भी जांच की जा रही है। ये सभी एकाउंट भारत के बैंकों में हैं। सूत्रों के मुताबिक जाकिर की एनजीओ द्वारा रियल एस्टेट में करीब 100 करोड़ रूपए की राशि का निवेश किया गया है। 
 

नगरोटा हमले को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा

nia make big exposes about jammu and kashmir
नगरोटा हमले को लेकर भी हुआ बड़ा खुलासा - फोटो : file Photo

एनआईए के सूत्रों के मुताबिक नगरोटा के सैन्य कैंप पर हुए आतंकी हमले को लेकर भी बड़ी बातें सामने आई हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक एनआईए को नगरोटा हमले की प्राथमिक जांच के बाद ये पता चला है कि नगरोटा हमले में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद का हाथ हो सकता है। 

गौरतलब है कि नगरोटा में आतंकी हमले के बाद इसकी जांच एनआईए को सौंपी गई थी जिसके बाद एनआईए के अधिकारियों ने घटना स्थल से कई सबूत इकठ्ठा किए थे। एनआईए सैन्य कैंप के पास के उन जंगलों में भी गई थी जहां से आतंकियों के आने का शक जताया जा रहा था। जानकारी के मुताबिक ये जांच अब भी जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed