फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   NIA is investigating the bank accounts

कश्मीर हिंसा में हो रहा हवाला के पैसे का इस्तेमाल, NIA टीम ने खंगाले बैंक खाते

Thu, 25 Aug 2016 11:26 AM IST
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर
अमृतपाल सिंह बाली, अमर उजाला/श्रीनगर Updated Thu, 25 Aug 2016 11:26 AM IST
विज्ञापन
NIA is investigating the bank accounts
भारतीय जांच एजेंसी - फोटो : PTI
घाटी में अशांति फैलाने के लिए इस्तेमाल हो रही हवाला राशि की जांच शुरू हो गई है। श्रीनगर में बीती देर शाम से कैंप कर रही एनआईए की चार सदस्यीय टीम ने बुधवार से बैंक खातों को खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन


हवाला राशि और तमाम बैंक खातों में बाहर से आने वाली राशि की चरणबद्ध तरीके से जांच की जाएगी। सूत्रों के अनुसार एनआईए टीम के पास लगभग 100 बैंक खातों की डिटेल है। इनसे किया गया पैसों कालेन-देन संदेह के घेरे में है। शुरुआती चरण में दर्जन भर खातों के लेन-देन की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


घाटी में जारी हिंसा के दौरान बड़े पैमाने पर हवाला राशि के इस्तेमाल के इनपुट हैं। न सिर्फ हिंसा भड़काने बल्कि आतंकवाद के साथ भी हवाला राशि के तार जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलगाववादी भी एनआईए के रडार पर

NIA is investigating the bank accounts
घटनास्थल पर मौजूद सुरक्षा बल के जवान - फोटो : PTI
केंद्र सरकार ने कश्मीर हिंसा के दौरान हवाला राशि के प्रवाह को रोकने और इसका इस्तेमाल करने वालों पर शिकंजा कसने के लिए बैंक खातों की जांच शुरू करवाई है।

सुरक्षा एजेंसियों को ऐसे इनपुट मिले हैं कि बुरहान वानी की मौत के बाद से घाटी में जो हिंसा हो रही है उस पर हवाला राशि खर्च की जा रही है। पत्थरबाजों को भी इसी हवाला फंडिंग से पैसा दिया जा रहा है। अलगाववादी नेता भी जांच एजेंसी के राडार पर हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed