{"_id":"654b1c3033e6f4b43301e643","slug":"nia-conducts-nationwide-raids-in-human-trafficking-case-myanmar-national-detained-in-jammu-2023-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानव तस्करी मामला: एनआईए का देश के अलग-अलग राज्यों में छापा, जम्मू से रोहिंग्या को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानव तस्करी मामला: एनआईए का देश के अलग-अलग राज्यों में छापा, जम्मू से रोहिंग्या को हिरासत में लिया
Wed, 08 Nov 2023 12:32 PM IST
kumar गुलशन कुमार
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
पीटीआई, जम्मू कश्मीर
Published by: kumar गुलशन कुमार
Updated Wed, 08 Nov 2023 12:32 PM IST
सार
जम्मू में एक अधिकारी ने बताया कि रोहिंग्या जफर आलम को छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया। एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने मानव तस्करी में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए बुधवार को देशव्यापी छापा मारा। एजेंसी ने इस दौरान जम्मू शहर के बठिंडी से रोहिंग्या को हिरासत में लिया। एनआईए के एक प्रवक्ता ने कहा कि आठ राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में की जा रही छापेमारी मानव तस्करी के मामलों से संबंधित है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि त्रिपुरा, असम, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, तमिलनाडु, तेलंगाना, हरियाणा, राजस्थान और केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर व पुडुचेरी में तलाशी ली गई। जम्मू में एक अधिकारी ने कहा कि म्यांमार के एक रोहिंग्या नागरिक को छापेमारी के दौरान हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि जफर आलम को देर रात करीब दो बजे जम्मू के बठिंडी इलाके में उनके अस्थायी आवास से हिरासत में लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी फरार है। पासपोर्ट अधिनियम के उल्लंघन और मानव तस्करी से संबंधित मामले के संबंध में तलाशी ली गई है।
विज्ञापन