फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   NIA arrested 3 accused who fled away with 7 AK rifles & ex-MLA's personal pistol on 28 Sept 2018

एनआईए ने जम्मू-कश्मीर पीडीपी के पूर्व विधायक के घर से हथियार लूट मामले में तीन को किया गिरफ्तार

Tue, 12 Mar 2019 08:40 PM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू Published by: Pranjal Dixit Updated Tue, 12 Mar 2019 08:40 PM IST
सार

  • पकड़े गए लोगों ने लूट के लिए लाजिस्टिक सपोर्ट किया था प्रदान
  • आठ हथियार लेकर फरार होने के बाद पीएसओ बना था आतंकी
  • हिजबुल मुजाहिदीन ने रची थी हथियार लूट की साजिश

विज्ञापन
NIA arrested 3 accused who fled away with 7 AK rifles & ex-MLA's personal pistol on 28 Sept 2018
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल, अमर उजाला

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में पीडीपी के पूर्व विधायक के सरकारी आवास से हथियारों की लूट मामले में एनआईए ने बुधवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए इन तीनों ने हथियार लूट के लिए लाजिस्टिक सपोर्ट प्रदान किया था। हथियार लूट की साजिश हिजबुल मुजाहिदीन ने रची थी। माना जा रहा है कि पकड़े गए तीनों ओवर ग्राउंड वर्कर हो सकते हैं। इस घटना में विधायक का एसपीओ आठ हथियार लेकर फरार हो गया था।

विज्ञापन


जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया वह शोपियां जिले के ठोकरपोरा के परवेज अहमद वानी (35), गुंडी दरवेश के जावेद यूसुफ डार (21) और शेरमाल के साबजार अहमद कुमार (20) हैं। एनआईए के अनुसार इनकी गिरफ्तारी पीडीपी के वची सीट से पूर्व विधायक एजाज अहमद मीर के सरकारी आवास जे-11 जवाहर नगर-श्रीनगर से हथियार लूट मामले में की गई है। जैनापोरा शोपियां का एसपीओ आदिल बशीर शेख पूर्व विधायक के साथ अटैच था। 
विज्ञापन


28 सितंबर 2018 को वह विधायक के सुरक्षा कर्मियों की सात एके राइफल्स और विधायक की पिस्टल लेकर फरार हो गया। इसे लेकर राजबाग थाने में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। बाद में एनआईए ने 18 अक्तूबर को आरपीसी की धारा 381, 120बी, आर्म्स एक्ट 7/25 और यूए (पी) एक्ट 16,18, 20, 23 और 38 के अंतर्गत दोबारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में पता चला कि एसपीओ आदिल बशीर शेख ने कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन की लीडरशिप द्वारा रची गई साजिश के तहत साथी यावर अहमद डार (मौजूदा सक्रिय हिजबुल आतंकी) निवासी ठोकरपोरा शोपियां और रफीक अहमद भट निवासी अच्छन पुलवामा के साथ मिलकर हथियार लूट की वारदात को अंजाम दिया। जांच एजेंसी ने पहले ही रफीक को गिरफ्तार कर लिया है जबकि आदिल और यावर अभी फरार हैं। 

हथियार लूट के बाद आदिल की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमें उसके आतंकी संगठन में शामिल होने की बात कही गई थी। जांच में यह बात भी सामने आई कि परवेज अहमद वानी, जावेद यूसुफ डार और साबजार अहमद कुमार ने वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों को साजिश के एक हिस्से के रूप में लाजिस्टिक सपोर्ट प्रदान की थी। 


आज जम्मू में विशेष कोर्ट में किया जाएगा पेश
एनआईए के अधिकारियों ने यह भी बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को बुधवार को जम्मू में एनआईए की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा, ताकि आगे की जांच के लिए पुलिस हिरासत की मांग कर सके और बड़ी साजिश का पर्दाफाश हो सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed